Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

लालू यादव को SC से बड़ी राहत, अगली सुनवाई 17 अक्टूबर को

Lalu Yadav Fodder Scam Case:चारा घोटाला मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और RJD सुप्रीमो लालू यादव फिर से जेल जाएंगे या नहीं अब इसका फैसला अक्टूबर में होगा। लालू यादव की जमानत रद्द करने पर आज शुक्रवार को SC में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान लालू यादव के वकील कपिल सिब्बल ने कोर्ट में किडनी ट्रांसप्लांट का हवाला दिया और कहा कि जो एजेंसी जांच कर रही है वो लालू को दोबारा जेल भेजना चाहती है। इसका विरोध करते हुए CBI के वकील ने कहा “लालू यादव बैडमिंटन खेल रहे हैं। वो पूरी तरह ठीक हैं। उनको जमानत देने का फैसला गलत था। सुनवाई के दौरान मैं यह साबित करूंगा।” अब इस मामले में 17 अक्टूबर को सुनवाई होगी। बता दें कि पिछले साल अप्रैल महीने में झारखंड HC ने लालू को जमानत दी थी। जिसके बाद वे करीब तीन साल बाद जेल से रिहा हुए थे। इसके बाद चारा घोटाले की जांच कर रही CBI ने इसके खिलाफ SC का दरवाजा खटखटाया।

पिछले साल मिली जमानत
चारा घोटाला मामले में झारखंड HC ने पिछले साल अप्रैल में मामले की सुनवाई करते हुए कहा था कि वो पहले ही सजा का आधा हिस्सा काट चुके हैं। फिर स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए 30 अप्रैल 2022 को लालू यादव को जमानत दे दी गई थी। लालू उस वक्त तीन साल जेल में सजा काट कर निकले थे। आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री और लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने कहा है कि चुनाव नजदीक आ रहा है तो अब ये सब चलता रहेगा। अब ये लोग हमें लगातार तंग करेंगे, हमें तोड़ने का प्रयास करेंगे लेकिन हम लोग डरेंगे नहीं। कोर्ट में अपनी बात रखेंगे और जीतेंगे।

कांग्रेस ने PM मोदी का AI वीडियो शेयर किया, BJP का तीखा हमला

संभल में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी:सम्राट चौधरी

कर्नाटक में उठी मुस्लिम उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग

Nationalist Bharat Bureau

सम्मान जनक सीटें मिले, बड़े दल बड़ा दिल दिखाए: भाकपा

Nationalist Bharat Bureau

बिहार चुनाव 2025: INDIA गठबंधन में बढ़ी खींचतान, बिना CM फेस के मैदान में; 243 सीटों पर 254 प्रत्याशी, 12 सीटों पर आपसी मुकाबला

राज्य में प्रस्वीकृत 2459 मदरसों को सशर्त मिलेगा अनुदान

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Politics: विधानसभा चुनाव से पहले RJD को बड़ा झटका, पूर्व एमएलसी आजाद गांधी ने दिया इस्तीफा

Nationalist Bharat Bureau

अयोध्या दीपोत्सव 2025: राम की पैड़ी पर पहली बार 80,000 दीयों से सजेगी भव्य रंगोली, जगमगाएगी पूरी अयोध्या

Maharashtra Political Crisis:शिवसेना नेता संजय राउत की बागी नेताओं को चेतावनी

National Herald Case: सोनिया व राहुल गांधी को ED का नोटिस, 8 जून को होगी पूछताछ

Leave a Comment