Nationalist Bharat
राजनीति

दलितों, पिछड़ों एवं अकलियतों के सामाजिक उत्थान में बी0 पी0 मंडल का बड़ा योगदान रहा: जगदानन्द सिंह

पटना:आज राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में महान समाजवादी नेता, पूर्व मुख्यमंत्री एवं मंडल आयोग के पूर्व अध्यक्ष स्व0 बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल जी की जयन्ती पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानन्द सिंह की अध्यक्षता में मनायी गयी। इस अवसर पर स्व0 मंडल जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

 

इस अवसर पर श्री जगदानन्द सिंह ने कहा कि देश में जब भी सामाजिक परिर्वतन की बात होगी स्व0 मंडल का नाम गर्व से लिया जायेगा। देश और समाज उन्हें वंचितों का सच्चे हितैषी के रूप में हमेशा याद रखेगा। साथ ही उन्होंने हमेशा पिछड़े, दलित एवं अकलियत समाज के उत्थान की लड़ाई लड़ते रहे। देश में पिछड़े और दलित जातियों का अध्ययन कर जो रिपोर्ट भारत सरकार को सौंपा गया उसे मंडल आयोग के नाम से जाना गया। तदुपरान्त उसी मंडल आयोग की रिपोर्ट को तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व0 वी0पी0 सिंह ने 1990 के दशक में लागू कर दिया और पिछड़ों को सत्ता एवं नौकरी में इस के बाद अधिकाधिक भागीदारी मिली। जगदानन्द सिंह ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन के पुरोधा बी0पी0 मंडल के द्वारा जो पिछड़ों के आरक्षण के लिए अनुशंसा की गई थी उसी का परिणाम रहा की आज पूरे भारत वर्ष में पिछड़ा वाद की राजनीति को बल मिला।

इस अवसर पर स्व0 वी0पी0 मंडल के चित्र पर माल्यार्पण करने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चैधरी, राष्ट्रीय महासचिव श्री श्याम रजक, बीनू यादव, प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू, विधायक विजय मंडल, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव, प्रवक्ता एजाज अहमद, मृत्युंजय तिवारी, सारिका पासवान, प्रदेश महासचिव डाॅ0 पे्रम कुमार गुप्ता, बल्ली यादव, फैयाज आलम कमाल, निराला यादव, मदन शर्मा, खुर्शीद आलम सिद्दिकी, भाई अरूण कुमार, विनोद यादव, संजय यादव, प्रमोद कुमार राम, डाॅ0 कुमार राहुल सिंह, राजेश पाल, मुकुंद सिंह, शाश्वत गौतम प्रदेश सचिव प्रमोद कुमार सिन्हा, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों में विजय कुमार यादव, कुमर राय, महेन्द्र प्रसाद विद्यार्थी, अरविन्द कुमार सहनी, उपेन्द्र चन्द्रवंशी, अरूण यादव, जेम्स यादव, शिवेन्द्र कुमार तांती, डाॅ0 लालदेव प्रसाद, साहेब हुसैन अंसारी, मनोज यादव, संजय राम, जयप्रकाश राम, अकलू राम, चन्देश्वर प्रसाद सिंह, कमलेश ठाकुर, अर्चना यादव, शोभा पासवान सहित अन्य गणमान्य लोगों ने स्व0 वी0पी0 मंडल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

अगर कांग्रेस में इतना दिवालियापन आ गया है कि उसे एक चुनावी रणनीतिकार की ज़रूरत पड़ रही है तो ये बहुत बड़ा दुर्भाग्य है

डिप्टी सीएम के बंगले पर सियासत तेज! BJP का आरोप,महंगे सामान को उखाड़ कर ले गए तेजस्वी यादव

शिवहर मेडिकल कॉलेज को शहर के दक्षिणी क्षेत्र में बनाने की मांग

Nationalist Bharat Bureau

ड्रोन खरीदने के लिए महिलाओं को मिलेगा 8 लाख का अनुदान

Nationalist Bharat Bureau

संभावनाओं की तलाश में तेजस्वी यादव

Nationalist Bharat Bureau

Mumbai: मुख्यमंत्री को लेकर अभी भी असमंजस,क्या शिंदे के बेटे बनेंगे उपमुख्यमंत्री!

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश कुमार अपनी पारी खेल चुके

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में चल रही लाठी-डंडे वाली सरकार:तेजस्वी यादव

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में थाने से लेकर अंचल तक भ्रष्टाचार फैला हुआ है:तेजस्वी यादव

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश कुमार का मुस्लिम प्रेम छलावा:भाकपा-माले

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment