Nationalist Bharat
राजनीति

राष्ट्रपति मुर्मु ने दादी प्रकाशमणि की स्मृति में डाक टिकट जारी किया

नयी दिल्ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित समारोह में आध्यात्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले वैश्विक गैर-सरकारी संगठन ब्रह्माकुमारीज़ की पूर्व प्रमुख दादी प्रकाशमणि की स्मृति में एक डाक टिकट जारी किया और लोगों से जनकल्याण की भावना से काम करने का आह्वान किया।

राष्ट्रपति सचिवालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार यह डाक टिकट दादी प्रकाशमणि की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर संचार मंत्रालय के डाक विभाग की ‘माई स्टैम्प’ पहल के तहत निकाला गया है।

इस अवसर पर श्रीमती मुर्मु ने कहा कि दादी प्रकाशमणि ने आध्यात्मिकता के माध्यम से भारतीय मूल्यों और संस्कृति को भारत और विदेशों में फैलाया। उनके नेतृत्व में, ब्रह्माकुमारीज़ दुनिया में महिलाओं के नेतृत्व वाला सबसे बड़ा आध्यात्मिक संगठन बन गया। एक सच्चे नेता की तरह, वह चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी विश्वास और साहस के साथ ब्रह्माकुमारीज़ परिवार के साथ खड़ी रहीं और हमेशा उनका मार्गदर्शन किया।
राष्ट्रपति ने कहा, “किसी भी व्यक्ति को उसके कर्मों के कारण ही याद किया जाता है और इस लिए हर व्यक्ति को लोक कल्याण की भावना से नेक कार्य करना चाहिए। दादी प्रकाशमणि भले ही शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके आध्यात्मिक और मिलनसार व्यक्तित्व और मानव कल्याण के उनके संदेश की यादें हमेशा हमारे बीच जीवित रहेंगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी।”

इस अवसर पर उन्होंने बुधवार को भारत के चंद्रयान-3 मिशन की सफलता का उल्लेख भी किया और कहा, “हम सभी ने भारत के वैज्ञानिकों की अभूतपूर्व सफलता देखी है। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।”

उन्होंने विश्वास जताया कि चंद्रयान-3 मिशन के जरिए चंद्रमा की सतह से नई जानकारी हासिल होगी जिससे पूरी दुनिया को फायदा होगा।

प्लूरल्स पार्टी के प्रांजल सिंह ने बाढ़ प्रभावित कुर्जी के ग्रामीणों से की मुलाकात, मदद का दिया भरोसा

Weather Forecast: दिल्ली में होगी बारिश! बिहार-यूपी-झारखंड में अलर्ट

Nationalist Bharat Bureau

JOBS: बिहार में नौकरियों का खुला पिटारा, 2 लाख पदों पर बहाली जल्द

Nationalist Bharat Bureau

देश में सर्वाधिक 29 प्रतिशत महिला पुलिसकर्मी बिहार में,महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा बदलाव

Nationalist Bharat Bureau

जनविरोधी केंद्र और राज्य सरकार के ख़िलाफ़ जारी रहेगा संघर्ष:शशिरंजन यादव

मोहनिया सीट से RJD को बड़ा झटका: उम्मीदवार का नामांकन रद्द, तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ीं

महाराष्ट्र:किस्सा कुर्सी का लेकिन कुर्सी किसकी

शादी के आठवें दिन दूल्हे को छोड़ भागी दुल्हन, पहले भी दो पत्नी हो चुकी फरार

Nationalist Bharat Bureau

AIMIM का ‘ग्रैंड डेमोक्रेटिक अलायंस’: बिहार की सियासत में नया मोर्चा, अल्पसंख्यक और दलित वोट बैंक पर बड़ी रणनीति

आशुतोष सिंह को एनसीपी अजीत पवार गुट में बड़ी जिम्मेदारी,प्रदेश मुख्य प्रवक्ता बनाए गए

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment