Nationalist Bharat
Entertainmentखेल समाचारटेक्नोलॉजीनौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

शादी के आठवें दिन दूल्हे को छोड़ भागी दुल्हन, पहले भी दो पत्नी हो चुकी फरार

शादी के आठवें दिन दूल्हे को छोड़ भागी दुल्हन, पहले भी दो पत्नी हो चुकी फरार

बिहार के जमुई जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के आठवें दिन ही दुल्हन अपने दूल्हे को छोड़कर फरार हो गई। यह घटना जमुई मुख्यालय के मुख्य बाजार महाराजगंज में घटी। खास बात यह है कि यह पहली बार नहीं है जब पीड़ित दूल्हे के साथ ऐसा हुआ हो। इससे पहले भी उसकी दो पत्नियां उसे छोड़कर जा चुकी हैं। पहली पत्नी शादी के महज दो दिन बाद और दूसरी डेढ़ महीने के भीतर उसे छोड़कर चली गई थी। अब तीसरी पत्नी के फरार होने के बाद युवक ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

घटना का विवरण
पीड़ित युवक, मलयपुर थाना क्षेत्र के मलयपुर बस्ती टोला निवासी बबलू कुमार शर्मा, ने बताया कि उसकी शादी 2 दिसंबर 2024 को खैरा प्रखंड क्षेत्र के जीतझिंगोई गांव की टीना कुमारी से हुई थी। शादी के बाद, सोमवार की शाम वह अपनी पत्नी को विदा कराकर घर लौट रहा था। रास्ते में जमुई के महाराजगंज बाजार में उसकी पत्नी ने श्रृंगार का सामान लाने की बात कही। जब बबलू सामान लेकर लौटा, तो उसकी पत्नी वहां से गायब थी।

बबलू ने अपनी पत्नी के मोबाइल पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन का रिंग जाने के बावजूद उसने कॉल नहीं उठाई। घटना की जानकारी बबलू ने तुरंत अपनी पत्नी के मायके वालों को दी, लेकिन वहां से भी कोई मदद नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद, बबलू ने मंगलवार की शाम टाउन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
बबलू के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले, उसकी पहली शादी गिद्धौर प्रखंड के दादपुर गांव की निभा कुमारी से हुई थी। लेकिन शादी के केवल दो दिन बाद ही वह फरार हो गई। इसके बाद, उसकी दूसरी शादी चौराहा गांव की मधु कुमारी से हुई, जो शादी के डेढ़ महीने के भीतर ही उसे छोड़कर चली गई। बबलू ने बताया कि पिछले दो सालों में यह तीसरी बार है जब उसके साथ ऐसा हुआ है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
बबलू ने अपनी शिकायत में अपनी पत्नी के गायब होने की पूरी घटना का उल्लेख किया है और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म है।

बिहार में बीए की छात्रा का सनवर आलम पर आरोप 11 महीने में 30 बार रेप

Nationalist Bharat Bureau

बीपीएससी 68वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड जारी:12 फरवरी को होगी परीक्षा, ऐसे एडमिट कार्ड कर सकेंगे डाउनलोड

मध्यप्रदेश में एक आठ साल के बच्चें की गोद में उसका मृत छोटा भाई , एंबुलेंस का इंतजार करता रहा परिवार

Nationalist Bharat Bureau

16 और 17 नवंबर को होगा दो दिवसीय बिहार कैंसर कॉन्क्लेव 2024,देशभर के प्रतिष्ठित डॉक्टर लेंगे हिस्सा

Nationalist Bharat Bureau

IPS Kundan Krishnan : IPS कुंदन कृष्णन फिर से लौट रहे बिहार

Nationalist Bharat Bureau

क्या आप को भी है नाख़ून चबनाने की आदत, जान लीजिए उसके ये नुकसान वरना जिंदगी भर पछताएंगे

भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह ने दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक के लिए अर्जी लगाई

सीतामढ़ी के सांसद ने केंद्रीय रेल मंत्री से की मुलाकात, रेलवे ओवरब्रिज और नई ट्रेनों की मांग रखी

Nationalist Bharat Bureau

TRE-4 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज,सरकार पर भड़के आप प्रवक्ता प्रांजल सिंह,कहा:जनता की नहीं, पुलिसिया दमन की सरकार

Nationalist Bharat Bureau

सोसाइटी फ़ॉर डेवलपमेंट एंड चेंज ने चलाया स्वच्छता अभियान

Leave a Comment