Nationalist Bharat
राजनीति

कचरा टैक्स और प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने के खिलाफ धरना 16 सितंबर को

पटना:जन संघर्ष मोर्चा का एक आवश्यक बैठक काजीपुर सीपीआई के कार्यालय में हुआ, जिसकी अध्यक्षता पूर्व पार्षद एवं सीपीआई के वरिष्ठ नेता मोहन प्रसाद जी ने किया एवं संचालन मोहम्मद वासिउद्दीन अहमद ने किया ,मोर्चा की बैठक में कूड़ा टैक्स,पानी टैक्स एवं स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर जबरदस्ती लगाए जाने के विरोध में विचार विमर्श हुआ,बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद राजद नेता प्रदीप मेहता ने कहा कि पटना नगर निगम जनता से कूड़ा टैक्स, पानी टैक्स वसूलने में मस्त है और दूसरी तरफ निगम के सफाई कर्मचारी को उचित एवं समय से नहीं वेतन मिलने के कारण पस्त है ,निगम प्रशासन एवं नगर विकास विभाग के अड़ियल रवैया के कारण सफाई कर्मचारी पिछले सप्ताह से हड़ताल पर हैं जिसके कारण शहर के नागरिकों को कूड़ा कचरा के दुर्गम से नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है। सरकार शहर की नारकीय स्थिति को देखते हुए अविलंब सफाई कर्मचारियों के मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर उनके मांगों को पूरा करते हुए हड़ताल को समाप्त करवाएं।श्री मेहता ने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर के संबंध में समाचार पत्रों से यह जानकारी मिल रही है कि पुराने इलेक्ट्रॉनिक मीटर की अपेक्षा नया स्मार्ट प्रीपेड मीटर ज्यादा यूनिट उठाता है ।जन संघर्ष मोर्चा सरकार से मांग करता है कि पुराने इलेक्ट्रॉनिक मीटर को नहीं उखाड़े बल्कि पुराने इलेक्ट्रॉनिक मीटर के आगे स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर को लगा दे अगर दोनों मीटर एक समान लोड पर एक समान यूनिट उठाता है तो बाद में आप पुराना इलेक्ट्रॉनिक मीटर को उखाड़ ले जा सकते हैं लेकिन अभी तत्काल पुराना इलेक्ट्रॉनिक मीटर को उखाड़ना बंद किया जाए।

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद राजद नेता प्रदीप मेहता ने कहा कि पटना नगर निगम जनता से कूड़ा टैक्स, पानी टैक्स वसूलने में मस्त है और दूसरी तरफ निगम के सफाई कर्मचारी को उचित एवं समय से नहीं वेतन मिलने के कारण पस्त है ,निगम प्रशासन एवं नगर विकास विभाग के अड़ियल रवैया के कारण सफाई कर्मचारी पिछले सप्ताह से हड़ताल पर हैं जिसके कारण शहर के नागरिकों को कूड़ा कचरा के दुर्गम से नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है। सरकार शहर की नारकीय स्थिति को देखते हुए अविलंब सफाई कर्मचारियों के मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर उनके मांगों को पूरा करते हुए हड़ताल को समाप्त करवाए

आप नेता बबलू प्रकाश ने कहा कि पटना की जनता, बिजली विभाग और नगर निगम की मनमानी से तंग व तबाह हो रही है। स्मार्ट मीटर को लेकर कई तरह की भ्रांतियां है। बिहार सरकार निंद्रा में है।बैठक की अध्यक्षता करते हुए मोहन मेहता जी ने कहा कि मोर्चा अपने तीन सूत्री मांगों पहला कूड़ा टैक्स दूसरा पानी टैक्स तीसरा स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर जबरदस्ती लगाने के खिलाफ आगामी 16 सितंबर को जन संघर्ष मोर्चा नाला रोड ,दिनकर गोलंबर पर 11 बजे से एक दिवसीय सत्याग्रह करेगा ।इस अवसर पर त्रिलोकी नाथ पांडे नेता सीपीएम, समाजसेवी अंजनी कुमार अंजय , आम आदमी पार्टी के नेता बबलू कुमार प्रकाश ,मुन्ना खान ,मोहम्मद कैसर, राजद नेता विनोद यादव , सुयश कुमार ज्योति ,राम जी मेहता ,नैयर कमाल छोटू राम ,रंजीत मेहता इत्यादि उपस्थित थे।

जमुई घटना के विरोध में राजद का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला दहन ,इस्तीफे की मांग

Nationalist Bharat Bureau

नितिन नवीन ने राष्ट्रपति मुर्मू से की शिष्टाचार मुलाकात

Nationalist Bharat Bureau

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने भाजपा के आरोपों को किया खारिज, कहा – “बिहार चुनाव में एक पैसा भी नहीं भेजा”

स्लुइस गेट निर्माण में अनियमितता की जांच के लिए जाप नेता महेंद्र यादव ने लिखा जिलाधिकारी को पत्र

स्वच्छता की कमी कई बीमारियों को जन्म देती है:. वी.पी. सिंह

Nationalist Bharat Bureau

सुशासन के अटल विज़न को साकार कर रहे हैं पीएम मोदी: नितिन नवीन

Nationalist Bharat Bureau

भारत जोड़ो यात्रा पर राहुल को शुभकामना दे मायावती ने बढ़ाया सियासी पारा

बिहार कांग्रेस में तकरार

कर्मभूमि से जन्मभूमि तक सेवा का संकल्प: भाजयुमो बिहार का जत्था वाराणसी के लिए रवाना

Nationalist Bharat Bureau

लोकसभा चुनाव:चौथे चरण में क्या अपना किला बचा पाएगा एनडीए,भाजपा को विशेष चुनौती

Leave a Comment