Nationalist Bharat
राजनीति

स्लुइस गेट निर्माण में अनियमितता की जांच के लिए जाप नेता महेंद्र यादव ने लिखा जिलाधिकारी को पत्र

जनअधिकार पार्टी नेता ने कहा:घटिया निर्माण तत्काल रोकवाया जाए।इसकी जाँच यथाशीघ्र नहीं होगी तो इलाके के किसान इस निर्माणाधीन स्लोईश गेट स्थल पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने को विवश होंगे।

 

सीतामढ़ी:सरकारी काम मे अनियमितता और घटिया सामग्री के इस्तेमाल से ख़फ़ा जन अधिकार पार्टी बिहार प्रदेश के महासचिव महेंद्र सिंह यादव ने सामग्री-आपूर्तिकर्ता ,जनप्रतिनिधियों और ठेकेदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।इस सिलसिले में महेंद्र सिंह यादव ने जिलाधिकारी सीतामढ़ी को आवेदन के साथ साथ वीडियो फुटेज भी भेजा है और शिकायत पर यथाशीघ्र कार्रवाई की अपील की है।महेंद्र सिंह यादव के अनुसार परिहार प्रखण्ड के धनहा पंचायत के बनजरही गाँव से उत्तर हरदी नदी में करोड़ों की लागत से स्लुईश गेट (,सिंचाई योजना) के निर्माण में तीन नम्बर का ईँट का प्रयोग हो रहा है।बालू और सीमेंट का अनुपात दस और एक का मसाला जोड़ाई में दिया जा रहा है।प्राक्कलन अनुसार छड़ भी नहीं दिया जा रहा है।ये सिचाई प्रोजेक्ट इलाके के करीब दो दर्जन गांवों के किसानों की आजीविका और जीवनबसर का जरिया होगा ।इस योजना को कुछ स्थानीय निर्माण सामग्री-आपूर्तिकर्ता ,जनप्रतिनिधियों और ठेकेदार की मिलीभगत से सरेआम लुटा जा रहा है।पूर्व में भी इस योजना को इन्हीं लोगों ने लूट लिया था।दुबारा इसे पूर्व जिलाधिकारी श्री दयानिधान पाण्डेय की विशेष पहल पर पुनः पास करवाया गया था जिसे इन समाज-विरोधी तत्वों ने फिर से लूट लिया।अतः अनुरोध है कि जनहित में इस योजना की लूट की जाँच स्वयं करने की कृपा करें।यदि अविलम्ब जाँच सम्भव न हो तो घटिया निर्माण तत्काल रोकवाया जाए।इसकी जाँच यथाशीघ्र नहीं होगी तो इलाके के किसान इस निर्माणाधीन स्लोईश गेट स्थल पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने को विवश होंगे।

Caste Census :जाति गणना को लेकर पीएमओ देश का सबसे बड़ा गुनहगार:राजद

‘सेवा संकल्प’ से जनभागीदारी को मिलेगा नया आयाम, 17 सितंबर से शुरू होगा अभियान

Nationalist Bharat Bureau

लालू प्रसाद को जान-बूझकर तंग किया जा रहा : नीतीश

अमित शाह ने कहा — एसआईआर पर फैलाए गए झूठ का मैं संसद में जवाब दूँगा

Nationalist Bharat Bureau

इंडिया गठबंधन का नेतृत्व:राहुल गांधी से किए वादे से क्यों पलटे लालू प्रसाद,प्रेशर पॉलिटिक्स तो….

Nationalist Bharat Bureau

हैदराबाद की सड़क बनेगी ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’, भाजपा ने रेवंत रेड्डी पर बोला हमला

Nationalist Bharat Bureau

भारत जोड़ों यात्रा 10 जनवरी को पंजाब में पहुंचेगी : पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली

cradmin

यूपी विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुरू, हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार सरकार: सीएम योगी

Nationalist Bharat Bureau

मुसलमान अपने धार्मिक और संवैधानिक अधिकारों से कोई समझौता नहीं करेगा: कारी सुहैब

दूसरों पर कीचड़ उछालने से पहले अपने गिरेबान में झांकें भाजपा नेता:आमिर खान

Leave a Comment