Nationalist Bharat
राजनीति

MAHARASHTRA:एकनाथ शिंदे ने घुटने टेके,PM पर छोड़ा CM फैसला

NEW DELHI:महाराष्ट्र में अब तक मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कोई स्पष्ट सहमति नहीं बन पाई है। भाजपा, शिवसेना और एनसीपी मिलकर इस पर सहमति बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना शिंदे गुट के नेता एकनाथ शिंदे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

एकनाथ शिंदे ने कहा, “महाराष्ट्र में महायुति को बहुमत मिला है और इसके लिए मैं जनता का धन्यवाद करता हूं। जनता ने महायुति पर विश्वास जताया है और विकास की योजनाओं को समर्थन दिया है।” उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने कभी मुख्यमंत्री के रूप में खुद को नहीं समझा और हमेशा आम आदमी की तरह काम किया। “मुझे यह अच्छी तरह से समझ है कि आम आदमी को किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मैंने महाराष्ट्र की समस्याओं को हल करने की पूरी कोशिश की है और इसके परिणाम दिख रहे हैं,” उन्होंने कहा।

सीएम शिंदे ने लाडली बहन योजना की ओर इशारा करते हुए कहा कि इस योजना पर काम शुरू किया गया है और इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पूरा सहयोग मिला है। “प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह हमेशा मेरे साथ खड़े रहे हैं और उन्होंने मुझ पर विश्वास जताया, जिसके चलते मुझे मुख्यमंत्री बनाया और बड़ी जिम्मेदारी दी।”

शिंदे ने आगे कहा, “अब महाराष्ट्र और देश में विकास की रफ्तार तेज हुई है। हमने हर वर्ग की भलाई के लिए काम किया है। महाविकास अघाड़ी सरकार ने जो काम किसानों के हित में नहीं किया, वह हमने किया।” उन्होंने यह भी कहा कि वे रोने या लड़ने वाले व्यक्ति नहीं हैं, बल्कि “लाडली बहनों का लाडला भाई” हैं और समस्याओं का समाधान निकालने में विश्वास रखते हैं। “हमने ढाई साल में बहुत काम किया है और आगे भी मिलकर काम करेंगे।”

सीएम शिंदे ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य के विकास के लिए केंद्र की मदद की आवश्यकता है। “मैंने प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बात की थी, हमारे बीच कोई मतभेद नहीं हैं। मेरे मन में मुख्यमंत्री बनने की कोई लालसा नहीं है। जो भी निर्णय पीएम मोदी और अमित शाह लेंगे, वह मुझे मंजूर होगा। सरकार गठन के दौरान मेरी तरफ से कोई अड़चन नहीं आएगी। मैं हमेशा चट्टान की तरह उनके साथ खड़ा रहूंगा और भाजपा की बैठक में जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसे स्वीकार करेंगे।”

कांग्रेस विधायक मुरारी गौतम का इस्तीफा, भाजपा के टिकट पर लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

लोकसभा में कंगना रनौत का वार — ‘PM मोदी दिल हैक करते हैं, EVM नहीं’

Nationalist Bharat Bureau

हिंदू PM बयान पर ओवैसी का तीखा तंज, सियासत गरम

अमित शाह की बजाय भाजपा ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए राजनाथ , नड्डा को क्यों सौपी ज़िम्मेदारी ?

जाति-धर्म से ऊपर सबके विकास की नीति पर काम कर रही सरकार : प्रमोद सावंत

Nationalist Bharat Bureau

पूरे देश में घुसपैठियों की पहचान होगी: अमित शाह

Nationalist Bharat Bureau

लोकतंत्र के महापर्व पर पश्चिम की उदासीनता

दीपक प्रकाश ने संभाला पदभार, विकास व लोकतंत्र को मजबूत करने का वादा

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में पान की दुकान पर जो राजनीति होती है गुजरात में मुख्यमंत्री आवास में भी वैसी राजनीति नहीं होती

बिहार से काँग्रेस के इकलौते सांसद काँग्रेस के नव चिंतन शिविर के वक्ताओं की लिस्ट से गायब

Leave a Comment