Nationalist Bharat
राजनीति

विधानसभा में पुलिस की गुण्डागर्दी लोकतंत्र के इतिहास में काला दिन:माले

विधायकों की पुलिस द्वारा पिटाई के खिलाफ माले का 24 मार्च को धिक्कार दिवस,भाकपा-माले राज्य सचिव कॉमरेड कुणाल ने कहा:पुलिस द्वारा विपक्ष के विधायकों को पिटवाकर विधेयक पास करवाना कौन सा लोकतंत्र है? बिहार की जनता सबकुछ देख रही है.इसके खिलाफ हमारी लड़ाई विधानसभा के अंदर व बाहर जारी रहेगी

पटना:भाकपा-माले राज्य सचिव कॉमरेड कुणाल ने आज विधानसभा से विपक्ष के विधायकों को पुलिस द्वारा घसीटते हुए बाहर निकालने और फिर लात-घूसों से उनकी बर्बर पिटाई की कड़ी निंदा की है और इसे लोकतंत्र के इतिहास में एक काला दिन बताया है. कहा कि भाजपा-जदयू लोकतंत्र की हत्या करके बिहार को फासीवादी शासन की ओर धकेलना चाहती है.इसके खिलाफ भाकपा-माले कल राज्य में धिक्कार दिवस का आयोजन करेगी.माले राज्य सचिव ने कहा कि बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक, 2021 में जो आशंकाएं जाहिर की जा रही थीं, उसका नजारा आज विधानसभा के अंदर ही देखने को मिल गया.जब जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ सरकार ऐसा व्यवहार कर सकती है तो सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा-जदयू बिहार को किस दिशा में ले जाना चाहती हैं?पुलिस ने महिला विधायकों तक को नहीं छोड़ा.पुलिस के अलावा सिविल ड्रेस में और भी दूसरे लोग थे जो विपक्ष के विधायकों पर जानलेवा हमले कर रहे थे.पुलिस द्वारा विपक्ष के विधायकों को पिटवाकर विधेयक पास करवाना कौन सा लोकतंत्र है? बिहार की जनता सबकुछ देख रही है.इसके खिलाफ हमारी लड़ाई विधानसभा के अंदर व बाहर जारी रहेगी.

लोकसभा चुनाव:चौथे चरण में क्या अपना किला बचा पाएगा एनडीए,भाजपा को विशेष चुनौती

बिहार चुनाव 2025: INDIA गठबंधन में बढ़ी खींचतान, बिना CM फेस के मैदान में; 243 सीटों पर 254 प्रत्याशी, 12 सीटों पर आपसी मुकाबला

Bihar Election 2025:कांग्रेस नहीं,अरविंद केजरीवाल की नीति पर तेजस्वी यादव

बिहार में अगली बार भाजपा सरकार :हरि सहनी

मणिपुर हिंसा भाजपा सरकार की असफल नीति का नतीजा, जल्द हो शांति बहाली: इरशाद अली आजाद

हिना शहाब से मिले लालू,दिवंगत पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के परिवार को मनाने की कोशिश तेज

क्या जदयू को मिलेगा नया अध्यक्ष,मनीष वर्मा के नाम की चर्चा तेज,आज दिल्ली में…

बिहार में फिल्म बनाने पर मिलेगा चार करोड़ तक का अनुदान,फिल्म प्रोत्साहन नीति पर सरकार की मुहर

एलन मस्क और निचोड़ेंगे X यूजर की जेब!

Nationalist Bharat Bureau

एसआईआर प्रक्रिया सही, पर तय समयसीमा बढ़ना जरूरी—मायावती

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment