Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

सीएम नीतीश बंद कमरे में करेंगे प्रत्याशियों से मुलाकात

Patna:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नजदीक आते ही जदयू ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया को नया रूप देने की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार पार्टी ने उम्मीदवार तय करने का जिम्मा सिर्फ संगठन या कोर कमेटी पर नहीं छोड़ा है, बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद मैदान में उतरकर वन-टू-वन मुलाकात के जरिए प्रत्याशियों को परखेंगे। यह कवायद दशहरा के बाद जदयू प्रदेश कार्यालय से शुरू होगी।जदयू सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री टिकट चाहने वाले संभावित उम्मीदवारों और वर्तमान विधायकों से सीधे बातचीत करेंगे। यह मुलाकातें न केवल उनकी राजनीतिक पकड़ को जांचने का मौका देंगी बल्कि यह भी तय करेंगी कि उन्होंने सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में कितनी भूमिका निभाई है। इस बार सरकार के महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार योजनाओं पर भी उम्मीदवारों का मूल्यांकन होगा।

नीतीश कुमार की इस पहल को पार्टी के अंदर बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। अब तक उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से संगठन और स्थानीय समीकरणों के आधार पर होता था, लेकिन इस बार मुख्यमंत्री की सीधी छानबीन से यह स्पष्ट है कि जदयू केवल जीतने वाले चेहरों पर दांव लगाना चाहता है।जानकारों का कहना है कि नीतीश कुमार की यह रणनीति विपक्ष को चुनौती देने के लिए भी है। राजद और भाजपा जहां पहले से ही अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने में जुटे हैं, वहीं जदयू व्यक्तिगत स्तर पर उम्मीदवारों को कसौटी पर कसकर टिकट बांटने की तैयारी कर रहा है।

सूत्रों का यह भी मानना है कि यह प्रक्रिया दो से तीन दिनों तक चलेगी और रोजाना सुबह से देर शाम तक मुलाकातें होंगी। पार्टी दफ्तर से जिन उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा, उन्हें पहले से सूचना दे दी जाएगी। विशेषज्ञों का कहना है कि यह रणनीति जदयू के लिए दोहरा फायदा ला सकती है एक ओर पार्टी के भीतर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा क्योंकि खुद मुख्यमंत्री उनकी राय और कामकाज को महत्व दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जनता के बीच यह संदेश जाएगा कि पार्टी टिकट बांटने में पारदर्शिता अपना रही है।

प्रवासी बिहारियों की घर वापसी के लिए 50 बसें चलाने को तैयार डॉ मुकेश रोशन,नीतीश से मांगी इजाज़त

Nationalist Bharat Bureau

DST की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

Nationalist Bharat Bureau

चार दिन में दूसरे जैन मुनि ने त्यागे प्राण: सम्मेद शिखर के लिए अनशन पर थे; 3 दिसंबर को सुज्ञेयसागर जी ने छोड़ी थी देह

cradmin

अखिलेश, मायावती को भेजा जा रहा है भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का न्योता

Nationalist Bharat Bureau

बिहार कैबिनेट बैठक: शिक्षा, खेल, पशु और विधि विभागों में बंपर बहाली को मंजूरी

दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड पर आया बड़ा अपडेट

एनडीए एकजुट, महागठबंधन कंफ्यूज : चिराग

Bihar Teacher News:सक्षमता परीक्षा खत्म होने के बाद होगी शिक्षकों की ट्रांसफर पोस्टिंग

राजद कार्यालय में सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि मनाई गई

Nationalist Bharat Bureau

बिहार कैबिनेट ने सफाई कर्मचारी आयोग और सेवानिवृत्त पत्रकारों की पेंशन बढ़ाने को मंजूरी दी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment