Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

जदयू ने बुलाई अल्पसंख्यक नेताओं की बड़ी बैठक, सीएम नीतीश भी रहेंगे मौजूद

पटना: बिहार में सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने आज, बुधवार को अपने पार्टी कार्यालय में अल्पसंख्यक नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इस बैठक में बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी, जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी मौजूद रहेंगे। 150 से अधिक मुस्लिम नेताओं को आमंत्रित किया गया है। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे।

यह बैठक ऐसे समय में आयोजित की जा रही है जब बिहार के मदरसा शिक्षकों ने अपनी कई मांगों को लेकर सरकार के सामने अपनी बात रखी है। इन मांगों में मदरसा शिक्षकों के लिए बेहतर वेतन, सुविधाओं में सुधार और नए मदरसों को अनुदान की श्रेणी में शामिल करने की मांग शामिल है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह बैठक अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं के साथ संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए रणनीति तैयार करने का एक प्रयास है। यह कदम पार्टी की अल्पसंख्यक समुदाय के बीच अपनी पकड़ को और मजबूत करने की दिशा में देखा जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार मदरसा शिक्षकों की मांगों पर विचार-विमर्श के लिए यह बैठक एक महत्वपूर्ण मंच हो सकती है। नीतीश कुमार सरकार ने पहले भी अल्पसंख्यक कल्याण के लिए कई कदम उठाए हैं, और इस बैठक के बाद इस दिशा में कुछ नए निर्णय लिए जा सकते हैं।बैठक के नतीजों और उसमें होने वाली चर्चाओं पर बिहार की सियासत और अल्पसंख्यक समुदाय की निगाहें टिकी हैं।

Senior Citizens Card 2025: 1 नवंबर से बुजुर्गों को मिलेंगे 7 बड़े लाभ, केंद्र सरकार की नई योजना से मिलेगा सम्मान और सहारा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा

बेलसंड अनुमंडल के कंसार पंचायत में एक हजार मीट्रिक टन क्षमता वाले पैक्स गोदाम का उद्घाटन

बिहार के सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर और स्मार्ट क्लास अनिवार्य

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश कुमार ने कॉपी की हमारी योजनाएं: ज्ञान रंजन

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव की घोषणाओं पर सम्राट चौधरी का तंज — “ये गप्प मारने वाले लोग हैं”

मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों का सड़क से लेकर संसद तक हिसाब लेंगे:सरवत जहां फातिमा

Nationalist Bharat Bureau

पश्चिमी क्षेत्र में संवेदनशील संस्थानों तथा उद्योगों की सुरक्षा पुख्ता करना जरूरी: शाह

देश में सर्वाधिक 29 प्रतिशत महिला पुलिसकर्मी बिहार में,महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा बदलाव

Nationalist Bharat Bureau

भागलपुर में BJP नेता बबलू यादव पर दिनदहाड़े फायरिंग, गोली लगने से गंभीर – CCTV में कैद हुई वारदात

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment