Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

नवादा में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, कई प्रमुख मार्ग ‘नो वेंडिंग जोन’ घोषित

नवादा में अतिक्रमण हटाने की तैयारी, प्रशासन की बैठक

नवादा: शहर में लगातार बढ़ते जाम और सड़क कब्जे की समस्या को देखते हुए प्रशासन सख्त मोड में आ गया है। अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम अमित अनुराग और एसडीपीओ हुलास कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई का निर्णय लिया गया। बैठक का उद्देश्य उन दुकानदारों और ठेला संचालकों पर रोक लगाना था, जिन्होंने सड़कों और फुटपाथों तक दुकानें बढ़ा रखी हैं, जिससे आम जनता को आवागमन में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि दुकान के बाहर सामान रखने वाले और सड़क किनारे ठेला लगाने वालों पर सख्ती होगी। हालांकि, फुटपाथ दुकानदारों की पहचान कर उन्हें चिह्नित स्थान उपलब्ध कराया जाएगा ताकि उनका रोजगार भी प्रभावित न हो। समाहरणालय, नवादा से नया रेलवे स्टेशन क्रॉसिंग तक और प्रजातंत्र चौक से खुरी नदी पुल तक के रास्ते को ‘नो वेंडिंग जोन’ घोषित कर दिया गया है। इन जगहों पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अतिक्रमण हटाने के लिए एक विशेष संयुक्त टीम बनाई गई है, जिसमें नगर परिषद, यातायात थाना और नगर थाना के अधिकारी शामिल रहेंगे। एसडीएम अमित अनुराग ने साफ कहा कि नियमों का पालन न करने वालों पर बुलडोजर चलेगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही को स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रशासन के इस कदम से शहरवासियों को जाम और सड़क कब्जे से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।

बॉन्डी बीच पर फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार; कई लोगों की मौत की आशंका

Nationalist Bharat Bureau

पूरे भारत में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती, अहिंसा और सत्य का संदेश गूंजा

Nationalist Bharat Bureau

जनता महंगाई से त्रस्त,सरकार कान में तेल डाल कर सोई है:काँग्रेस

आंध्र प्रदेश बस हादसे में 9 की मौत, राष्ट्रपति–PM–CM का शोक

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’, AQI 335 रिकॉर्ड

JEE Advanced Result 2023 OUT Live : जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट जारी, हैदराबाद जोन से बीसी रेड्डी ने किया टॉप

जो अपने खून के नहीं हुए, वो दूसरों के क्या सगे होंगे,भाई का टिकट काटने पर लालू परिवार पर बरसी शरद यादव की बेटी

Nationalist Bharat Bureau

महंगाई की मार, थाली से दूर हो रही हरी सब्जी

Nationalist Bharat Bureau

तीसरी बार गिरा भागलपुर में सुलतानगंज-अगुवानी गंगा नदी पर बन रहा निर्माणाधीन फोरलेन पुल

हम वोटबैंक के लिए नहीं नए भारत का सपना साकार करने के लिए कर रहे काम: PM मोदी

Leave a Comment