Nationalist Bharat
Entertainmentखेल समाचारटेक्नोलॉजीनौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

छात्र नेता दिलीप कुमार को जमानत, BPSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने किया था गिरफ्तार

छात्र नेता दिलीप कुमार को जमानत

Bihar News:छात्र नेता दिलीप कुमार को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन तीन दिन बाद उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई है। पिछले दो दिनों से छात्र नेता की रिहाई के लिए छात्रों ने प्रदर्शन किया था। अब दिलीप कुमार जेल से बाहर आ जाएंगे।दिलीप कुमार, जो बिहार स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष हैं, 70वीं बीपीएससी परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन लागू करने के कथित दावे के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

इसके अलावा, पुलिस ने शुक्रवार रात को प्रसिद्ध शिक्षक खान सर और गुरु रहमान को भी हिरासत में लिया था, लेकिन पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। छात्र नेता दिलीप कुमार समेत 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ दंगा भड़काने का प्रयास, षडयंत्र रचने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद शनिवार को दिलीप कुमार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें जेल भेज दिया गया था।

बीपीएससी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया लागू नहीं की जाएगी, इसके बावजूद छात्र नेताओं ने बीपीएससी कार्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। दिलीप कुमार ने इस आंदोलन का नेतृत्व किया, और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस ने खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग सेंटर के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है, क्योंकि खान सर और गुरु रहमान ने इस आंदोलन का समर्थन किया था।

शराबबंदी पर घिरे तेजस्वी,JDU ने लगाया शराब कंपनियों से चंदा लेने का आरोप

Nationalist Bharat Bureau

इमारत ए शरिया पहुंचे लालू यादव,कहा:4 जून को बनेगी इंडिया की सरकार

कांग्रेस ने बिहार के सभी जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा की

मोहम्मद रफी का संगीत में योगदान अद्वितीय

Nationalist Bharat Bureau

फतुहा के गोविंदपुर गाँव की जमीन पर वक्फ बोर्ड के नाम पर गड़बड़ी : डॉ. संजय जायसवाल

Nationalist Bharat Bureau

मस्कट में पीएम मोदी का बड़ा बयान

Nationalist Bharat Bureau

बिहार के लाल शम्स आलम 14वीं राष्ट्रीय तक्षशिला प्रतियोगिता में पैराप्लेजिया से पीड़ित पहले तैराक के रूप में भाग लेंगे

Nationalist Bharat Bureau

25 दिसंबर को लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में 17 अप्रैल 2026 से जनगणना

तेजस्वी प्रसाद यादव का केंद्र की मोदी सरकार पर हमला,उठाए कई सवाल

Leave a Comment