Nationalist Bharat
crime

घर से बाहर निकलते ही जदयू नेत्री पर चाकू से जानलेवा हमला

भोजपुर में जदयू नेत्री सोनम पटेल पर जानलेवा चाकू हमला

आरा: बिहार के भोजपुर जिले से सोमवार को एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां जदयू नेत्री लीलावती उर्फ सोनम पटेल पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। घटना कोइलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव की है। जानकारी के अनुसार, जदयू नेत्री घर से बाहर निकल रही थीं, तभी पीछे से आए एक हमलावर ने उनकी पीठ में चाकू घोंप दिया। गंभीर चोट लगने के बाद वे मौके पर ही गिर पड़ीं, जिसके बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

घायल सोनम पटेल को तत्काल कोइलवर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान उनके घाव में पांच टांके लगाए। हालत गंभीर होने पर उन्हें आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टर्स ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है और लगातार निगरानी की जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह और कोइलवर थानाध्यक्ष नरोत्तमचंद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फॉरेंसिक और तकनीकी टीम को भी जांच में लगाया गया है। प्राथमिक जांच में गांव के ही युवक राज कुमार पर हमले का संदेह है। अधिकारियों के अनुसार आरोपी का पीड़िता के परिवार से पुराने विवाद का मामला भी है, साथ ही उसके खिलाफ पॉक्सो समेत कई केस दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है और उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

रीतलाल यादव पर ईडी की कार्रवाई का खतरा

Nationalist Bharat Bureau

अब पटना में मजदूर की पीट-पीट कर हत्या

Nationalist Bharat Bureau

भागलपुर में फरार कफ सिरप सप्लायर सरफराज गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

मोकामा दुलारचंद हत्याकांड पर निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई, तीन अधिकारी ट्रांसफर, एक सस्पेंड, ग्रामीण एसपी को हटाने की सिफारिश

भोजपुर में पिकअप से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

Nationalist Bharat Bureau

मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना, पिता और तीन बेटियों की संदिग्ध मौत

Nationalist Bharat Bureau

मोकामा में जनसुराज नेता दुलारचंद यादव की हत्या, चुनावी रंजिश में मचा हड़कंप — अनंत सिंह और सूरजभान के बीच बढ़ा तनाव

Nationalist Bharat Bureau

बहराइच में CMO प्रतिनिधि बनकर धमकाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

50 हज़ार के इनामी हाजी याकूब कुरैशी बेटे इमरान के साथ दिल्ली से गिरफ्तार

cradmin

पटना में फायरिंग कर 11 लाख रुपये की लूट, रजिस्ट्री कराने जा रहे युवक को निशाना

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment