Nationalist Bharat
crime

बीजेपी के दिग्गज नेता पर चलेगा रेप का केस, सुप्रीम ने कहा, गलत नहीं तो बच जाओगे

रेप मामले में बीजेपी नेता सैयद शाहनवाज हुसैन को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। अदालत ने दिल्ली उच्च न्यायालय को चुनौती देने वाली हुसैन की याचिका खारिज कर दी। शाहनवाज हुसैन पर 2018 में रेप का आरोप लगा था। इस मामले में निचली अदालत ने प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था। जैसा कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने इस आदेश को बरकरार रखा तो हुसैन ने सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि इस मामले की ठीक से जांच होने दीजिए, अगर आप गलत नहीं हैं तो आप बच जाएंगे। यह बयान जस्टिस एस रवींद्र भट और दीपांकर दत्ता की खंडपीठ ने दिया।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला साल 2018 का है। उस वक्त दिल्ली में महिला से रेप मामले में बीजेपी नेता सैयद शाहनवाज हुसैन के खिलाफ कोर्ट ने कार्रवाई की थी। महिला ने निचली अदालत से हुसैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की गुहार लगाई थी। हुसैन ने अपने ऊपर लगे आरोपों को मानने से इनकार कर दिया। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था। इस मुद्दे को लेकर हुसैन ने सत्र न्यायालय का दरवाजा खटखटाया लेकिन वहां भी उनकी याचिका खारिज कर दी गई।

जून 2018 में एक महिला ने बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। महिला के मुताबिक, अप्रैल 2018 में हुसैन ने महिला को छतरपुर स्थित एक फार्महाउस पर बुलाया। जब वह नशे में हो गई तो उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने इस मामले में एफआईआर की मांग की है।

वकील ने बहस की

वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी और सिद्धार्थ लूथरा ने शाहनवाज हुसैन की ओर से दलीलें पेश कीं। रोहतगी ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच की लेकिन कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि हुसैन के खिलाफ लगातार हमले किए जा रहे हैं। जिसके जवाब में SC की बेंच ने कहा कि हमें मामले में दखल देने का कोई कारण नजर नहीं आता।

50 हज़ार के इनामी हाजी याकूब कुरैशी बेटे इमरान के साथ दिल्ली से गिरफ्तार

cradmin

MP- राजधानी भोपाल में किन्नर समुदाय के दो गुटों में विवाद, पुलिस में FIR दर्ज

cradmin

NEET छात्रा मौत पर तेजस्वी का हमला, सरकार को बताया अमानवीय

मणिपुर के बिष्णुपुर में पेट्रोल पंप पर बम फेंका गया, जांच में जुटी पुलिस

पटना में सुबह सुबह फायरिंग, भाईयों के झगड़े में चली गोलियां

दिल्ली: फीस न देने पर छात्र को परीक्षा में बैठने से रोकना जीवन के समान अधिकारों का उल्लंघन : कोर्ट

cradmin

बिहार: रोहतास में बौखलाए प्रेमी ने 16 साल की लड़की को मारी गोली, गिरफ्तार

cradmin

सिडनी बॉन्डी बीच हमले के तार पाकिस्तान से जुड़े, शूटर की पहचान नवीद अकरम के रूप में

Nationalist Bharat Bureau

काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मऊ स्टेशन पर हड़कंप

बिहार: पटना में लुटेरों का गिरोह 29 फुट के मोबाइल टावर को उड़ा ले गया

cradmin