Nationalist Bharat
crime

नवादा में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, ग्राहकों के डेटा से करते थे ठगी

Nawada police arrest two cyber fraud criminals in Bihar

Bihar News: नवादा जिले में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारसलीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो विभिन्न वित्तीय कंपनियों के नाम पर लोगों को लोन देने का झांसा देकर ठगी कर रहे थे। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर की गई। छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 11 पन्नों की डाटा शीट बरामद की गई, जिसमें ग्राहकों की व्यक्तिगत जानकारी दर्ज थी।

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी बजाज फाइनेंस कंपनी और अन्य वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधि बनकर लोगों से संपर्क करते थे। उनके पास मौजूद मोबाइल नंबर, पता, नाम सहित विस्तृत कस्टमर डाटा का उपयोग कर वे लोन स्वीकृत कराने के नाम पर लोगों से बातचीत करते थे और रकम वसूल कर साइबर फ्रॉड को अंजाम देते थे। यह कार्रवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पकरीबरावां और वारसलीगंज थाना टीम की संयुक्त कार्रवाई में ग्राम चैनपुरा स्थित राइस मिल के पास की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान फुलटुन कुमार (30 वर्ष) और रोहित कुमार (19 वर्ष), दोनों निवासी विजय नगर मुशहरी, वारसलीगंज, नवादा के रूप में हुई है। मामले में वारसलीगंज थाना कांड संख्या 602/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट 66, 66बी, 66सी और 66डी के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

कफ सिरप कांड में ईडी की 25 ठिकानों पर छापेमारी

Nationalist Bharat Bureau

शिक्षक पर चढ़ी आशिकी, पत्नी को छोड़ भागा टीचर, प्रेमिका का वीडियो वायरल

Nationalist Bharat Bureau

कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, हाईकोर्ट के आदेश पर रोक

Nationalist Bharat Bureau

तुनिषा की मौत के पांच दिन बाद ‘अलीबाबा’ की शूटिंग दोबारा शुरू हुई

cradmin

NIA ने लाल किला कार बम धमाके में सातवां आरोपी पकड़ा

Nationalist Bharat Bureau

पटना में डकैती की साजिश नाकाम

Nationalist Bharat Bureau

जहांगीरपुरी में दिनदहाड़े चाकूबाजी, दो युवक गंभीर रूप से घायल

बिहार में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे प्रोजेक्ट में रिश्वतखोरी का खुलासा

Nationalist Bharat Bureau

Nationalist Bharat Bureau

समस्तीपुर में BJP बूथ अध्यक्ष की हत्या

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment