Nationalist Bharat
crime

भोजपुर में पिकअप से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

Police seizing illegal liquor stock from pickup vehicle in Bhojpur Bihar.

ARA: भोजपुर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत मद्य निषेध विभाग ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से एक पिकअप के माध्यम से भारी मात्रा में विदेशी शराब भोजपुर की ओर भेजी जा रही है। सूचना के आधार पर सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश की देखरेख में निरीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

वाहन जांच के दौरान कोइलवर ओवरब्रिज के पास थाना-कोइलवर क्षेत्र में पिकअप (BR03GB-9078) को रोककर तलाशी ली गई। पिकअप के डाले के नीचे बने गुप्त तहखाने से अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की गई। मौके से चालक पिंटू कुमार तिवारी, निवासी कन्हा छपरा, थाना सिन्हा, जिला भोजपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया है। बरामद शराब में 8 PM स्पेशल गेल व्हिस्की 180 ml की 1248 बोतलें, आफ्टर डार्क ब्लू व्हिस्की 180 ml की 336 बोतलें और किंगफिशर एक्स्ट्रा स्ट्रॉन्ग बियर 500 ml की 408 कैन शामिल हैं।

कुल मिलाकर 1992 बोतल/कैन्स, लगभग 489.120 लीटर अवैध शराब जब्त की गई, जिसकी बाजार कीमत करीब 6 लाख रुपये आंकी गई है। शराब को उत्तर प्रदेश से भोजपुर में सप्लाई किया जा रहा था। विभाग का कहना है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा।

लखीसराय में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना, पिता और तीन बेटियों की संदिग्ध मौत

Nationalist Bharat Bureau

राजगीर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को बम धमकी, ISI के नाम से मेल भेजा गया; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Nationalist Bharat Bureau

मोकामा दुलारचंद हत्याकांड पर निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई, तीन अधिकारी ट्रांसफर, एक सस्पेंड, ग्रामीण एसपी को हटाने की सिफारिश

गया स्टेशन से 50 हजार का इनामी कॉन्ट्रैक्ट किलर बाबा गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

दो पैन कार्ड केस: आजम–अब्दुल्ला की सजा बढ़ाने की मांग, 23 को सेशन कोर्ट का फैसला

Nationalist Bharat Bureau

अखलाक मॉब लिंचिंग केस में बड़ी राहत, वापसी याचिका खारिज

Nationalist Bharat Bureau

तुनिषा की मौत के पांच दिन बाद ‘अलीबाबा’ की शूटिंग दोबारा शुरू हुई

cradmin

पटना में सुबह सुबह फायरिंग, भाईयों के झगड़े में चली गोलियां

सीबीआई ने 2014 के हत्या के मामले में आम्रपाली के एमडी, 8 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया

cradmin

Leave a Comment