Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार से 48 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, 24 रद्द – 24 के फेरों में कटौती

Fog affecting train operations in Bihar with cancellations and schedule changes

PATNA: सर्दी का मौसम शुरू होते ही कोहरे ने रेलवे परिचालन पर असर डालना शुरू कर दिया है। पूर्व मध्य रेलवे (ECR) ने 1 दिसंबर 2025 से 3 मार्च 2026 तक बिहार से चलने और गुजरने वाली कुल 48 ट्रेनों के संचालन में बड़ा बदलाव किया है। इनमें 24 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है, जबकि 24 ट्रेनों के फेरों में कटौती की गई है। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेनों की स्थिति की जाँच अवश्य कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

रद्द की गई ट्रेनों में 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस (सोमवार और गुरुवार), 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस (मंगलवार, गुरुवार, शनिवार), 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस (बुधवार, शुक्रवार, रविवार), 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस (रविवार), 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस (मंगलवार), 12317 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस (रविवार) और 12318 अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस (मंगलवार) शामिल हैं। इसी तरह पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस और पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस के परिचालन में भी कई दिनों पर रोक रहेगी।

ECR अधिकारियों के अनुसार कोहरे और धुंध की स्थिति में दुर्घटना की संभावनाओं से बचने के लिए ट्रेनों की गति कम रखी जाती है, जिससे टाइम-टेबल प्रभावित होता है। चीफ रिलेशनशिप ऑफिसर सरस्वती चंद्रा ने बताया कि 12177 हावड़ा-मथुरा चंबल एक्सप्रेस और 12178 मथुरा-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस का परिचालन भी तय अवधि में आंशिक रूप से रद्द रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा की बुकिंग से पहले ट्रेन की अपडेट जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

दलितों के बच्चों को विदेश में उच्च शिक्षा,स्कॉलरशिप देगी AAP सरकार

Nationalist Bharat Bureau

लखीसराय में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

7480 बर्खास्त विशेष सर्वेक्षण कर्मियों में से अपील के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी 836 की सेवा वापसी क्यों नहीं, विभाग जवाब दे -ऐक्टू

Nationalist Bharat Bureau

PMCH की GNM नर्सों पर लाठीचार्ज के विरोध में AIPWA, AISA,RYA का मार्च,स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का पुतला दहन

दिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद–शरजील इमाम की जमानत नामंजूर

Nationalist Bharat Bureau

मनीष सिसोदिया को जमानत मिली,सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

बिहार में अपराध हुआ तो 24 घंटे में दूँगा इस्तीफा: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रखा शर्त

1984 सिख दंगे: कानपुर से 4 आरोपी गिरफ्तार

सुपौल में पैनोरमा ग्रुप पर आयकर विभाग की छापेमारी से हड़कंप

Nationalist Bharat Bureau

“72 वर्ष का बूढ़ा प्रधानमंत्री और 22 वर्ष का युवा सेवानिवृत्त बेरोजगार”,जानिए किसने बोला प्रधानमंत्री पर हमला

Leave a Comment