Nationalist Bharat
खेल समाचारब्रेकिंग न्यूज़

विवाद के बीच BCCI का केकेआर को निर्देश, मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने कहा

IPL 2026 से पहले एक बड़ा विवाद सामने आया है। बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को लेकर जारी राजनीतिक और सामाजिक बहस के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अहम कदम उठाया है। बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) फ्रेंचाइजी को मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया है। इस फैसले की पुष्टि बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने की है।

मुस्तफिजुर को KKR द्वारा खरीदे जाने के बाद से ही यह मामला चर्चा में था। विवाद की वजह बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ हो रही हिंसा से जुड़ी खबरें रहीं, जिसको लेकर भारत में राजनीतिक प्रतिक्रिया देखने को मिली। भाजपा और शिवसेना के कुछ नेताओं ने बांग्लादेशी खिलाड़ी को आईपीएल में शामिल किए जाने पर सवाल उठाए थे, जिसके बाद KKR के मालिक शाहरुख खान को भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए KKR को मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर KKR किसी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी को शामिल करना चाहता है, तो उसे इसकी अनुमति दी जाएगी। गौरतलब है कि IPL 2026 की मिनी नीलामी में KKR ने मुस्तफिजुर को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, जबकि उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था।

सात बांग्लादेशी खिलाड़ी नीलामी में थे शामिल

आईपीएल 2026 के लिए हुई मिनी नीलामी में सात बांग्लादेशी खिलाड़ी शामिल थे। इन खिलाड़ियों में रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा, रकीबुल हसन, मोहम्मद शोरिफुल इस्लाम और मुस्तफिजुर रहमान शामिल थे। इनमें से केवल मुस्तफिजुर को ही खरीदार मिला था।

छात्र राजद पूर्वी चंपारण से मुस्लिम गायब,MY समीकरण पर सवाल

नव निर्वाचित एमएलसी शशि यादव का अभिनंदन,सड़क से सदन तक कामकाजी महिलाओं के मुद्दे पर संघर्ष तेज करने का संकल्प

नीतीश सरकार ने जारी की प्रमोशन लिस्ट, 855 अधिकारियों को बड़ा फायदा

Nationalist Bharat Bureau

जो अपने खून के नहीं हुए, वो दूसरों के क्या सगे होंगे,भाई का टिकट काटने पर लालू परिवार पर बरसी शरद यादव की बेटी

Nationalist Bharat Bureau

लालू-तेजस्वी के करीबी अमित कत्याल 300 करोड़ फर्जीवाड़े में ED की गिरफ्त में

Nationalist Bharat Bureau

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों लगातार अपराध को लेकर बुलेटिन जारी कर नीतीश सरकार पर साधा निशाना गिनवई अपराधों की लिस्ट

KVS Admission 2022-23: केंद्रीय विद्यालय ने कक्षा 1 के लिए रीवाइज्ड शेड्यूल जारी।यहां है पूरी जानकारी

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने बाढ़ राहत कोष में दिया तीन माह का वेतन

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Hooch Tragedy: बिहार में फिर जहरीली शराब कांड, सीवान में तीन लोगों की मौत; परिजन बोले- पीकर आए थे

Nationalist Bharat Bureau

Coal Shortage India:देश मे बिजली संकट गहराया, 38 सालों में सबसे ज्यादा डिमांड,inside story

Leave a Comment