Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

साद हुसैन राष्ट्रीय लोक जनता दल छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल ने अपने प्रदेश स्तरीय प्रकोष्ठ का ऐलान किया है। इस ऐलान के आलोक में राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के निर्देश पर शिवहर लोकसभा से सांसद रहे अनवारूल हक के पौत्र और रालोजद के नेता साद हुसैन को छात्र प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। रालोजद छात्र प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर साद हुसैन ने पार्टी नेता उपेंद्र कुशवाहा समेत वरीय नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जिस उम्मीद के साथ मुझे छात्र प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है मैं अपने काम से पार्टी की की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।

 

बताते चलें कि साद हुसैन राजनीतिक पृष्ठभूमि से आते हैं। इनके दादा स्वर्गीय अनवारूल हक सीतामढ़ी जिले की सोनबरसा विधानसभा सीट पर कांग्रेस के विधायक रहे। इसके बाद गृह जिला शिवहर से राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर लोकसभा का चुनाव जीते। साद हुसैन के पिता भी सीतामढ़ी जिले की परिहार विधानसभा सीट से 2020 का विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। जबकि इनके चाचा आजम हुसैन अनवर सीतामढ़ी जिले की रुन्नी सैदपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। ऐसे में साद हुसैन की नियुक्ति से सीतामढ़ी जिले में नौजवानों में एक नई ऊर्जा के संचार की उम्मीद की जा सकती है।

 

साद हुसैन की नियुक्ति पर सीतामढ़ी और शिवहर के राजनीतिक हलकों में खुशी की लहर देखी जा रही है और गणमान्य लोगों ने साद हुसैन को मुबारकबाद देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है साथ ही साथ आशा व्यक्त की है कि राष्ट्रीय लोक जनता दल को इससे फायदा मिलने की उम्मीद है।

विश्व के सभी देश अपने यहां रहने वाले अल्पसंख्यकों को दें सुरक्षा व सम्मान:मौलाना महमूद मदनी

आरजेडी के पूर्व एमएलसी सुनील सिंह का मामला: सुप्रीम कोर्ट में 9 जनवरी को अंतिम सुनवाई

यूपीएस/एनपीएस के विरोध में राष्ट्रव्यापी आंदोलन जारी

Nationalist Bharat Bureau

जम्मू-कश्मीर को फिर से राज्य बना दिया जाएगा, 31 अगस्त को विस्तृत बयान देगी केंद्र सरकार

Nationalist Bharat Bureau

आज हार्दिक होंगे भाजपा के, कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सिपाही के तौर पर करेंगे काम

रविशंकर प्रसाद और नितिन नवीन ले रहे हैं अपनी मृत माँ के नाम का पेंशन!

Nationalist Bharat Bureau

लखीमपुर मामला: केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र की जमानत रद

नीतीश सरकार पर भड़की राबड़ी देवी,बताया नकारा, निकम्मी और निर्लज्ज

Nationalist Bharat Bureau

Death Threat to RJD MLA: आरजेडी विधायक को जान से मारने की धमकी

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव के बंगले पर पहुंची पुलिस,चेतन आनंद क्या पाला बदलेंगे

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment