Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

MLC डॉक्टर समीर कुमार सिंह के हाथों फुलवारी शरीफ के नोह्सा में सीवरेज लाइन का उद्घाटन,लोगों ने जताई खुशी

पटना: राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ क्षेत्र अंतर्गत नोहसा के उस्मान नगर कॉलोनी में स्थानीय निवासी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरशद अब्बास आजाद की पहल पर विधान परिषद के सदस्य और बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर समीर कुमार सिंह के विकास निधि से बना सीवरेज लाइन स्थानीय लोगों को समर्पित किया गया। इस अवसर पर जमालपुर विधायक डॉ अजय कुमार सिंह,किशनगंज विधायक इजहारूल हुसैन एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं मुहल्ले वासियों की उपस्थिती में डॉ0 समीर कुमार सिंह जी ने शीलापट से पर्दा हटाकर उद्घाटन किया।

 

बताते चलें कि नोहसा के उस्मान नगर कॉलोनी वासी को सीवरेज लाइन के बन जाने से काफी आसानी होगी क्योंकि मुहल्लावासी जलजमाव और नाली की समस्या से लम्बे समय से जूझ रहे थे। सीवरेज लाइन के उद्घाटन से जहां एक ओर क्षेत्र की बड़ी समस्या हल हुई है वही क्षेत्रवासी में खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने इस कार्य हेतु स्थानीय समाजसेवी और कांग्रेस नेता अरशद अब्बास आजाद समेत डॉक्टर समीर कुमार सिंह का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि इस कार्य के पूर्ण होने से बहुत बड़ी समस्या हल हो गई है।इस अवसर पर मोहल्ले वासियों ने बताया कि सीवरेज लाइन का काम ईमानदारी और गुणवत्तापूर्ण किया गया है।इसका पूरा श्रेय डॉक्टर समीर कुमार सिंह को जाता है जिनकी विशेषता है कि उनके विकास निधि के कार्य मापदंड के अनुरूप होते हैं।

फुलवारी शरीफ के नोह्सा में सीवरेज लाइन का उद्घाटन
क्षेत्र का दौरा करते हुए एमएलसी डॉक्टर समीर कुमार सिंह विधायक इजहारुल हुसैन ,अरशद अब्बास आजाद व अन्य

इस अवसर पर डॉक्टर समीर कुमार सिंह ने मोहल्ले का दौरा करके लोगों से मुलाकात की और क्षेत्रवासियों को भविष्य में भी यथासंभव मदद और सहायता के साथ विकास कार्यों का तोहफा देने का आश्वासन देते हुए कहा कि हमारी कोशिश है कि कांग्रेस का एक सिपाही होने के नाते लोगों को जितना फायदा हो सके पहुंचा सकूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार आम जनों की फिक्र में है और उनकी समस्याओं को लेकर फिक्रमंद है और लगातार समस्याओं के हल की दिशा में प्रयासरत है।लोगों से बात करते हुए किशनगंज के कांग्रेस विधायक इजहारूल हुसैन ने कहा कि कॉन्ग्रेस हमेशा से लोगों के हितों में काम करती रही है और हमेशा काम करती रहेगी।

 

बताते चलें कि समीर कुमार सिंह छात्र जीवन से ही कांग्रेस संगठन से जुड़े रहे हैं और मुंगेर से तीन बार लगातार सांसद रहे और पंडित जवाहर लाल नेहरू के काफी नजदीकी लोगों में गिने जाने वाले अपने दादा बनारसी प्रसाद सिंह एवं बिहार के कैबिनेट मंत्री रहे अपने पिता राजेंद्र प्रसाद सिंह के नक्शे कदम पर चलते हुए ईमानदारी के साथ समाज, देश और पार्टी की पूरी निष्ठा के साथ सेवा कर रहे हैं।

डॉ अशोक गगन कॉलेज में कांग्रेस पार्टी द्धारा आयोजित “शिक्षा न्याय संवाद” में युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी

घर लौटने वाले मजदूरों की ‘रेल यात्रा’ का खर्च उठाएगी कांग्रेस

आम आदमी पार्टी की चंडीगढ़ में जीत,पटना में जश्न,कार्यकर्ताओं ने बाँटे लड्डू

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश सरकार पर भड़की राबड़ी देवी,बताया नकारा, निकम्मी और निर्लज्ज

Nationalist Bharat Bureau

अनंतनाग में हिज्बुल कमांडर निसार खांडे ढेर, मुठभेड़ में सेना के 3 जवान समेत एक जख्मी

वृद्धा पेंशन, मुफ्त बिजली और किसानों की कर्ज माफी की मांग पर साजिया खातून का आंदोलन, 300 किमी पैदल यात्रा के बाद पटना पहुंचीं

Nationalist Bharat Bureau

Bengal Bandh:मामले ने तूल पकड़ लिया,छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और पानी की बौछार

रितु जायसवाल बनाने जा रही हैं नई राजनीतिक पार्टी

बेटी का था ड्राइवर से प्रेम प्रसंग, पूर्व सरपंच पिता ने दोनों को मौत के घाट उतारा

नीतीश सरकार ने जारी की प्रमोशन लिस्ट, 855 अधिकारियों को बड़ा फायदा

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment