Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

Bengal Bandh:मामले ने तूल पकड़ लिया,छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और पानी की बौछार

Bengal Bandh: बड़ी खबर कोलकाता से निकल कर सामने आ रही है जहाँ दुष्कर्म मामले में  मृत डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और पानी की बौछार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 12 घंटे के बंगाल बंद को व्यापक जनसमर्थन मिला है. भाटपाड़ा में गोलीबारी और बमबाजी की खबर है. इस बीच, हाईकोर्ट में बंद के खिलाफ याचिका दाखिल हुई है, जिस पर सुनवाई होगी.

भाटपाड़ा में चली गोलियां, जमकर हुई बमबाजी

बंद के दौरान पश्चिम बंगाल के भाटपाड़ा में कई राउंड गोली चली. जमकर बमबाजी हुई. उत्तर 24 परगना के भाटपाड़ा में व्यापक तनाव है. गोलीबारी और बमबाजी में भारतीय जनता पार्टी का एक कार्यकर्ता घायल हो गया है. वह एक गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर बैठा था. भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने गोलीबारी और बमबाजी की है.

 

 

हावड़ा और सियालदह रूट में ट्रेन सेवा बाधित

ख़बरों के अनुसार बंगाल बंद की वजह से हावड़ा और सियालदह में सभी रूटों की ट्रेन सेवा बाधित हुई है. लंबी दूरी की ट्रेनें जगह-जगह खड़ीं हैं. राजधानी कोलकाता सहित अन्य जिलों में बस सेवाएं प्रभावित हुईं हैं. आम दिनों की तुलना में सड़कों पर लोगों की संख्या काफी कम है. कई जगह बंद समर्थकों ने बस में तोड़फोड़ की है.

 

 

बड़ाबाजार में बंद का व्यापक असर

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोलकाता कि हृदयस्थली कहे जाने वाले बड़ाबाजार में बंद का व्यापक असर देखा जा रहा है. धर्मतल्ला और श्यामबाजार मेट्रो गेट पर बंद समर्थकों ने जमकर प्रदर्शन किया. मेट्रो सेवा को भी बाधित करने की कोशिश हुई. फूलबागान में बंद समर्थकों ने दुकानें नहीं खुलने दी.

युवा कांग्रेस की पदयात्रा को मिला छात्र,नौजवान और आम लोगों का साथ

Nationalist Bharat Bureau

बिहार महागठबंधन में सीटों का बटवारा तय,पटना में होगा ऐलान

बिहार के 41 शिक्षकों को मिलेगा राजकीय पुरस्कार

Nationalist Bharat Bureau

मणिपुर उपद्रवी हिंसा में बिहार के दो लोगों की हत्या से सीएम नीतीश मर्माहत

Nationalist Bharat Bureau

बीएमसी चुनाव में साथ आए ठाकरे बंधु

Nationalist Bharat Bureau

1xBet सट्टेबाजी केस में फंसे सुरेश रैना और शिखर धवन, ईडी ने अटैच की करोड़ों की संपत्ति

Nationalist Bharat Bureau

डीजीपी को बचा कर नीतीश कुमार किसकी मदद कर रहे हैं:मोदी

सीएम नीतीश कुमार ने बुलाई बड़ी बैठक, हाकिमों में खलबली,कई पर गिर सकती है गाज

सीएम नीतीश की बड़ी पहल: 1 करोड़ रोजगार देने की प्रक्रिया तेज, 31 दिसंबर तक विभागों को आदेश

Nationalist Bharat Bureau

लखीसराय में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment