Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

लालू यादव का मोदी सरकार पर हमला: ‘अब कहीं रेल की पटरियां ना बेच दें

पटना: बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के सुप्रीमो और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने रेलवे में हो रहे घाटे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कड़ी आलोचना की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि अब यह सरकार कहीं रेल की पटरियां न बेच दे।लालू यादव ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार के कई अलोकप्रिय फैसले लेने के बावजूद रेलवे घाटे में है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 10 वर्षों में रेल किराए में बढ़ोतरी हुई, प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत बढ़ाई गई, स्टेशन बेचे गए और जनरल बोगियों की संख्या घटाई गई। इसके साथ ही उन्होंने बुजुर्गों को मिलने वाले लाभ को समाप्त करने का भी आरोप लगाया।

 

रेल सुरक्षा पर चिंता व्यक्त करते हुए लालू ने कहा कि सुरक्षा घटने के कारण रोज़ाना रेल दुर्घटनाएं हो रही हैं, फिर भी सरकार रेलवे के घाटे की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि यह चिंता की बात है कि अब सरकार रेल की पटरियां भी बेचने की सोच सकती है।लालू यादव सोशल मीडिया पर केंद्र और बिहार सरकार के खिलाफ अक्सर सक्रिय रहते हैं। इससे पहले उन्होंने अपराध के मुद्दे पर भी एनडीए सरकार की आलोचना की थी। हालांकि, “बलात्कार=बिहार” वाले विवादास्पद पोस्ट पर उनके खिलाफ अदालत में शिकायत भी की गई थी।

संजय राउत का फडणवीस पर निशाना, कहा- जहां ठाकरे हैं, वहीं शिवसेना है

TRE-4 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज,सरकार पर भड़के आप प्रवक्ता प्रांजल सिंह,कहा:जनता की नहीं, पुलिसिया दमन की सरकार

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Teacher news: टीचर ट्रांसफर-पोस्टिंग नीति का ऐलान, स्थानीय निकायों द्वारा नियुक्त शिक्षकों पर लागू नहीं होगी नीति

Bihar Teacher Recruitment: होली पर नहीं मिली खुशखबरी, बिहार में 3 लाख शिक्षक भर्ती पर कैबिनेट बैठक में चर्चा तक नहीं

National Herald Case: सोनिया व राहुल गांधी को ED का नोटिस, 8 जून को होगी पूछताछ

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, जम्मू-कश्मीर में चुनाव के लिए तैयार हैं

Maharashtra Political Crisis:शिवसेना नेता संजय राउत की बागी नेताओं को चेतावनी

प्रधानमंत्री मोदी के हाथों संसद भवन की छत पर बने राष्ट्रीय प्रतीक का अनावरण

राज्यपाल ने विधायक शशिभूषण हजारी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की

Nationalist Bharat Bureau

स्कूल छोड़कर घर के लिए सब्जी लाने चले गए मास्टर साहब,वीडियो कॉल में खुली पोल

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment