Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

121 आईटीआई कर्मियों का मार्च 22 से बकाये वेतन का भुगतान तत्काल करने की मांग

वेतन के अभाव में बीमार कर्मचारियों के इलाज में हो रहे कठिनाइयों पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई :प्रेमचंद कुमार सिन्हा

पटना:कर्मचारी महासंघ (गोप गुट) सह बिहार राज्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ महासचिव प्रेमचंद कुमार सिन्हा ने 121 आईटीआई कर्मियों का मार्च, 2022 से बकाये वेतन भुगतान की मांग की है ।उन्होंने बताया कि माननीय मंत्री श्रम संसाधन विभाग , प्रधान सचिव, श्रम संसाधन विभाग और निदेशक, नियोजन एवं प्रशिक्षण को पत्र लिखकर बताया गया है कि राज्य में योजना मद से संचालित 121 आईटीआई कर्मियों को 2 माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है जिससे कर्मचारी आर्थिक संकट में हैं । एक सप्ताह पूर्व भी पत्र लिखकर अनुरोध किया गया था कि जल्द से जल्द राशि आवंटित किया जाए परंतु योजना मद से संचालित 121 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के सैंकड़ो कर्मचारियों को मार्च 2022 से आवंटन के अभाव में वेतन का भुगतान नहीं हो रहा है ।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वित्त विभाग द्वारा इसी विभाग के सचिव को आंतरिक वित्तीय सलाहकार मनोनीत किया गया है फिर भी अभी तक योजना अवधि का विस्तार नहीं किए जाने के कारण निदेशालय द्वारा राशि आवंटित नहीं की जा रही है ।कर्मचारी नेता प्रेमचंद कुमार सिन्हा ने कहा कि वेतन मद में राशि आवंटित नहीं किए जाने के कारण कर्मचारियों को कई प्रकार के कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है , जिससे आर्थिक संकट के कारण मानसिक तनाव से लोग बीमार पड़ रहे हैं एवं पैसे के अभाव में समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है जिनका तत्काल इलाज किया जाना आवश्यक है । साथ ही ईद पर्व भी बिना वेतन के ही मनाने के लिए मजबूर होना पड़ा एवं शादी – विवाह के लग्न में आर्थिक संकट के कारण सामाजिक प्रतिष्ठा भी धूमिल हो रही है ।प्रेमचंद कुमार सिन्हा ने अनुरोध किया है कि योजना मद से संचालित आईटीआई कर्मियों को दो माह से बकाए वेतन का भुगतान करने हेतु योजना मद से संचालित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का यथाशीघ्र अवधि विस्तार करते हुए तत्काल राशि आवंटित की जाए ताकि बकाए वेतन का भुगतान संभव हो सके तथा बीमार कर्मचारी अपना एवं अपने परिजनों का समुचित इलाज करा सकें।

दिल्ली के मोहन गार्डन में रिहायशी इमारत में पटाखों से लगी आग, दमकल ने पाया नियंत्रण

Nationalist Bharat Bureau

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा: पहला चरण शुरू, दूसरे चरण की तारीखें घोषित

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में जमीन रजिस्ट्री का नियम बदला

Nationalist Bharat Bureau

दीघा में ‘आँगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित , प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी हुए शामिल

Nationalist Bharat Bureau

मोदी से मिले राजद अध्यक्ष लालू यादव के बेटे तेजप्रतप यादव,स्वस्थ्य होने की कामना की

अब मदरसों में TET पास लोगों की ही बहाली होगी

Nationalist Bharat Bureau

अखलाक मॉब लिंचिंग केस में बड़ी राहत, वापसी याचिका खारिज

Nationalist Bharat Bureau

बिहार के 31 जिलों का जल स्वास्थ्य के लिए खतरा , किशनगंज सांसद ने मंत्रालय से माँगा समाधान का ब्योरा,मिला ये जवाब

बिहार कैबिनेट ने सफाई कर्मचारी आयोग और सेवानिवृत्त पत्रकारों की पेंशन बढ़ाने को मंजूरी दी

Nationalist Bharat Bureau

AI समिट में बाधा पहुंचाने पर हो राष्ट्रद्रोह की कार्रवाई_सम्राट चौधरी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment