Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

जातिगत जनगणना नहीं तो कोई जनगणना नहीं:तेजस्वी यादव

पटना:जातिगत जनगणना को लेकर पिछले दिनों हुए राजनीतिक घमासान के बीच बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर जातिगत जनगणना को लेकर नहीं लड़ाई छेड़ दी है। नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल के विधायक तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज अपने ट्वीट के माध्यम से जातिगत जनगणना को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार विधान सभा के द्वारा दो बार जातिगत जनगणना कराने को लेकर प्रस्ताव पारित कर दिया गया जिसे मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजा गया लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने इसे दोनों बार निरस्त करके अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। बिहार सरकार के प्रस्ताव को नामंजूर किए जाने को लेकर राजद नेता ने कहा के बिहार सरकार ने दो बार प्रस्ताव पारित करके भेजा लेकिन केंद्र की बीजेपी सरकार और नित्यानंद राय ने लिखित तौर पर बताया कि जातिगत जनगणना नहीं कराई जाएगी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर मोर्चा खोलते हुए ऐलान किया है कि बिहार में जातिगत जनगणना नहीं हुई तो कोई जनगणना नहीं करने दी जाएगी। ऐसे में एक बार फिर से बिहार में जातिगत जनगणना को लेकर बहुत शुरू हो सकती है।

दरअसल यह पूरा मामला उस वक्त शुरू हुआ था जब विपक्षी दल ने बिहार में जातिगत जनगणना की वकालत करते हुए न सिर्फ यह के पब्लिक प्लेटफॉर्म से बल्कि विभिन्न मंच से केंद्र सरकार से अपील की गई कि वह बिहार ही नहीं बल्कि पूरे भारत में जातिगत जनगणना कराएं।
इस राजनीति को धार देने के लिए बिहार में लगभग सभी राजनीतिक दलों ने एक एक सुर में आवाज उठाई थी और इस सिलसिले में बिहार विधानसभा में दो बार प्रस्ताव पारित करके भारत सरकार को भेजा गया था। लेकिन भारत सरकार ने दोनों प्रस्ताव को ठंडे बस्ते में डालते हुए बिहार क्या पूरे भारत में जातिगत जनगणना कराने से इंकार कर दिया।

गोवा नाइटक्लब आग: मूल मालिक का दावा—20 साल से लड़ रहा था अवैध कब्जे के खिलाफ

स्कूल छोड़कर घर के लिए सब्जी लाने चले गए मास्टर साहब,वीडियो कॉल में खुली पोल

Nationalist Bharat Bureau

सरस मेला में स्वयं सहायता समूह से जुडी महिला उद्यमी सदियों पुरानी लोक कला एवं हस्तशिल्प को पुनर्जीवित कर रही हैं

Nationalist Bharat Bureau

बाहुबली माफिया अतीक की 117 करोड़ की संपत्ति कुर्क करेगी पुलिस

Nationalist Bharat Bureau

भारत जानता है कि देश में अडानी-अंबानी का शासन है, नरेंद्र मोदी का नहीं:लाल किले से गरजे राहुल गांधी

Nationalist Bharat Bureau

सूर्यवंशम में अमिताभ बच्चन का पोता बड़ा होकर दिखता है हैंडसम हंक, लेटेस्ट लुक देख कर पहचानना हुआ मुश्किल अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म सूर्यवंशम 1998 में आई थी.

Nationalist Bharat Bureau

बोचहां:राजद की जीत में भूमिहार की भूमिका गढ़ने की तैयारी

Nationalist Bharat Bureau

किशनगंज के सांसद डॉ० मो० जावेद आज़ाद की अध्यक्षता में दिशा की बैठक

BPSC Protest:राजयपाल से मिले बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश कुमार के रहते अल्पसंख्यकों के हितों पर कोई आंच नहीं आएगी :उमेश सिंह कुशवाहा

Leave a Comment