Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

सोशल मीडिया पर फोटो डाल कर बुरे फंसे अमिताभ बच्चन , लोगों ने की कार्यवाई की मांग

नई दिल्ली: अजीत तस्वीर सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। यह तस्वीर फिल्म अभिनेता और सदी के महानायक कहलाने वाले अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन एक महंगी टू व्हीलर पर बैठे हुए हैं। गाड़ी कोई और चला रहा है। इस तस्वीर ने सोशल मीडिया में धूम मचा रखी है। 10 साल यह तस्वीर पोस्ट करते हुए अमिताभ बच्चन ने उस शख्स का शुक्रिया अदा किया है जिसने भीड़ में अमिताभ बच्चन की गाड़ी फंसने के बाद अमिताभ बच्चन को लिफ्ट देकर दफ्तर पहुंचाया है। अमिताभ बच्चन ने उस मोटरसाइकिल सवार का शुक्रिया अदा करते हुए यह पोस्ट डाली है।

 

अब यही पोस्ट अमिताभ बच्चन के लिए शर्मिंदगी और बेइज्जती का सबब बन रही है। दरअसल जाने अनजाने या जानबूझकर अमिताभ बच्चन ने यह तस्वीर तो शेयर कर दी लेकिन सदी के महानायक यह भूल गए क्या सड़क पर चलते वक्त ट्रैफिक नियमों का पालन करना अनिवार्य होता है। वह भी मुंबई जैसे महानगर में तो ट्रैफिक नियमों का पालन करना अत्यंत जरूरी है क्योंकि वहां नसीब भीड़भाड़ ज्यादा होती है बल्कि ट्रैफिक के नियम भी और शहरों से ज्यादा सख्त और ज्यादा होते हैं। इसके बावजूद महानायक अमिताभ बच्चन ने बगैर हेलमेट के मोटरसाइकिल चला रहे उस युवक के साथ बैठना पसंद किया। नैतिकता तो यह कहती है कि पहले उस मोटरसाइकिल सवार को ट्रैफिक कानून का पालन करने की बात कही जाती और उसे हेलमेट पहनने को कहा जाता है लेकिन सदी के महानायक ने अपना काम निकालने के लिए इतना भी उचित नहीं समझा के मोटरसाइकिल पर सवार होने से पहले मोटरसाइकिल चलाने वाले तो हेलमेट पहनने की हिदायत देते।

 

ऐसे में जिस सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन ने अपनी तस्वीर पोस्ट करके वाहवाही लूटने की अपेक्षा की थी वही सोशल मीडिया अब उन्हें कटघरे में खड़ा कर रहा है। सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन पर तरह तरह के कमेंट किए जा रहे हैं और उन्हें ट्रैफिक कानून के पालन की हिदायत दी जा रही है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अमिताभ बच्चन को ट्रैफिक कानून को तोड़ने के लिए उन पर जुर्माना लगाने की भी वकालत की है। कई सोशल मीडिया यूज़र ने कहां की जब इतनी बड़ी हस्ती ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करती तो आप लोगों से क्या उपेक्षा की जा सकती है। कई लोगों ने इस बात पर भी सवाल उठाया कि जब कोई आम आदमी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता है तो ट्रैफिक पुलिस उसका चालान करती है लेकिन अमिताभ बच्चन जैसे लोगों को कानून की धज्जियां उड़ाने की खुली छूट मिली हुई है।कुल मिलाकर अमिताभ बच्चन वाहवाही लूटने के चक्कर में अपनी फजीहत करा बैठे हैं।

Bihar By Election Result: ढह गया RJD का ‘बेलागंज किला

Nationalist Bharat Bureau

NEET छात्रा मौत पर तेजस्वी का हमला, सरकार को बताया अमानवीय

WPL में नंदिनी शर्मा की ऐतिहासिक हैट्रिक, रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम

Nationalist Bharat Bureau

बीकेटीसी का बड़ा फैसला, मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक

गिर चुकी है देश की मीडिया,एक दिन बलात्कार के भी फायदे बता देगी

अमित शाह ने कहा — एसआईआर पर फैलाए गए झूठ का मैं संसद में जवाब दूँगा

Nationalist Bharat Bureau

भारत ने पुतिन की सुरक्षा का पूरा ब्लूप्रिंट तैयार किया

Nationalist Bharat Bureau

रोजगार खत्म करने की साजिश का आरोप

Nationalist Bharat Bureau

70वीं बीपीएससी पीटी रद्द करने की मांग पर प्रदर्शन: पटना में बवाल, प्रशांत किशोर का छात्रों से टकराव

Nationalist Bharat Bureau

क्लीन स्वीप पर भारत की नजर, श्रीलंका को सांत्वना जीत की तलाश

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment