Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar By Election Result: ढह गया RJD का ‘बेलागंज किला

Belaganj vidhan sabha result 2024: बिहार के गया जिले की बेलागंज विधानसभा सीट को राजद का मजबूत गढ़ माना जाता है, जहां लंबे समय से राजद नेता सुरेंद्र यादव का दबदबा रहा है। सुरेंद्र यादव ने यहां सात बार चुनाव जीतकर विधायक के रूप में अपनी पहचान बनाई थी और पिछले पांच चुनावों में लगातार जीत हासिल की थी। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में भी उन्होंने इस सीट पर जीत का परचम लहराया था। इसके बाद, जब लोकसभा चुनाव 2024 में सुरेंद्र यादव ने जहानाबाद से सांसद बनने के लिए चुनाव लड़ा, तो बेलागंज सीट खाली हो गई और यहां उपचुनाव कराया गया।

लेकिन अब यह सीट राजद के हाथों से छिनकर जदयू के पास चली गई है। बेलागंज उपचुनाव में एनडीए की जीत लगभग पक्की मानी जा रही थी। 11वें राउंड की मतगणना के बाद, राजद उम्मीदवार विश्वनाथ यादव को 51,210 वोट मिले, जबकि एनडीए उम्मीदवार मनोरमा देवी को 72,178 वोट मिले, जो कि 20,000 से अधिक मतों का अंतर था। इस जीत के बाद, जदयू उम्मीदवार मनोरमा देवी के समर्थक खुशी से झूमते हुए दिखाई दिए, और उनके बेटे रॉकी यादव ने मतगणना केंद्र पर पहुंचकर जीत की बधाई और धन्यवाद दिया।

गौरतलब है कि बेलागंज सीट पर सुरेंद्र यादव पिछले 5 बार और कुल 7 बार चुनाव जीत चुके थे। इस उपचुनाव में उनके बेटे को हार का सामना करना पड़ा। 1990 से लेकर 1998 तक सुरेंद्र यादव राजद का झंडा यहां लहरा रहे थे, और 1998 में जनता दल के महेश यादव ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। इसके बाद, सुरेंद्र यादव ने लगातार पांच बार जीत दर्ज की। इससे पहले, कांग्रेस के उम्मीदवार भी इस सीट से दो बार जीत चुके थे। अब जदयू के उम्मीदवार मनोरमा देवी ने यहां जीत दर्ज की है।

Jama Masjid: जामा मस्जिद में अकेली लड़की या लड़कियों के आने पर पाबंदी

Nationalist Bharat Bureau

बिहार चुनाव 2025: सीटों पर खींचतान तेज, NDA और INDIA गठबंधन आमने-सामने

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह

Nationalist Bharat Bureau

सरकार के खजाना पर पहला हक पीडि़तो का:नीतीश कुमार

पूर्णियाँ जिला कुश्ती संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ग्रहण किया पदभार, पूर्णियाँ मे जल्द ही बड़े आयोजन कराने का निर्णय

Nationalist Bharat Bureau

बिहार से 48 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, 24 रद्द – 24 के फेरों में कटौती

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव का नीतीश और मोदी पर बड़ा हमला — बोले, “जंगलराज की परिभाषा अब जनता को समझ आ गई है

लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Nationalist Bharat Bureau

BIHAR:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकारी गाड़ी नियमों का उल्लंघन करती पाई गई

Nationalist Bharat Bureau

12 बजते ही हैप्पी न्यू ईयर की गूंज,डीजे की धून पर डांस, मस्ती और धमाल

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment