Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand Election Results :JMM की बल्ले-बल्ले,आदिवासियों ने BJP को एक बार फिर नकारा

Jharkhand Election Results :

Jharkhand Election Results :झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में सत्ता की चाबी एक बार फिर उसी पार्टी को मिलती हुई नजर आ रही है, जिसने ट्राइबल रिजर्व सीटों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है। प्रदेश में कुल 28 ट्राइबल रिजर्व सीटें हैं, जिनमें से 26 पर जेएमएम ने 2019 के चुनाव में जीत हासिल की थी। 2019 में जेएमएम ने कुल 30 सीटों पर विजय प्राप्त की थी। इस बार के चुनाव के रुझान पर गौर करें तो यह संकेत मिल रहे हैं कि आदिवासी वोटों पर जेएमएम का पूरा कब्जा बना हुआ है, और बीजेपी इस वोटबैंक में सेंध लगाने में एक बार फिर नाकाम साबित हुई है।

बीजेपी की ट्राइबल रिजर्व सीटों पर जो स्थिति बनी है, उससे यह बात स्पष्ट हो गई है कि जेएमएम के कोर वोटर्स हमेशा उनके साथ बने रहते हैं और उन्हें तोड़ पाना आसान नहीं है। प्रत्याशी बदलने से भी इन वोटर्स पर खास असर नहीं पड़ा है। बीजेपी अगर 2024 में झारखंड की सत्ता हासिल करना चाहती थी तो उसे इन 28 ट्राइबल रिजर्व सीटों में से कम से कम 10 पर जीत दर्ज करनी चाहिए थी। लेकिन अभी के रुझानों के अनुसार, बीजेपी केवल सात सीटों पर ही बढ़त बना सकी है, जिनमें से दो-तीन सीटों पर कांटे का मुकाबला हो रहा है और प्रत्याशी लगातार आगे-पीछे हो रहे हैं। यदि यही परिणाम होते हैं, तो बीजेपी इस बार भी पिछड़ जाएगी।

झारखंड की सत्ता तक पहुंचने में इन ट्राइबल रिजर्व सीटों की अहम भूमिका रही है। 2024 के चुनाव के रुझान बताते हैं कि जेएमएम ने अधिकतर सीटों पर बढ़त बना ली है। राज्य में कुल 28 ट्राइबल रिजर्व सीटें हैं, जिनमें बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, दुमका, जामा, घाटशिला, पोटका, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसावां, तमाड़, तोरपा, खूंटी, खिजरी, मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, लोहरदगा, मनिका और कोलेबिरा सीटें शामिल हैं।

कोहली का दमदार शतक, भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर दबाव बढ़ाया

Nationalist Bharat Bureau

आशा वर्करों का मानदेय के लिए थाली पीटो आंदोलन

अग्निशमन विभाग कर्मी चन्दन कुमार ने जागरूकता अभियान चलाया

Nationalist Bharat Bureau

मोदी से मिले राजद अध्यक्ष लालू यादव के बेटे तेजप्रतप यादव,स्वस्थ्य होने की कामना की

बेटी होतो रोहिणी आचार्य जैसी,पिता लालू यादव को देगी अपनी किडनी

मौलाना तौकीर रजा पर बरेली में एक और मुकदमा दर्ज

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Election 2025 : बिहार एनडीए में सबकुछ ठीक नहीं,विधानसभा चुनाव में नीतीश होंगे आउट ?

Nationalist Bharat Bureau

महाभारत’ के कर्ण पंकज धीर नहीं रहे – बॉलीवुड में शोक की लहर, 68 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

चारा घोटाले में कोर्ट की सख्ती, रोज़ाना सुनवाई का आदेश

Nationalist Bharat Bureau

महागठबंधन सरकार को नया वास-आवास कानून बनाना होगा:खेग्रामस

Leave a Comment