Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

बोधगया में भूमि सुधार जन संवाद, जमीन से जुड़े मामलों का मौके पर समाधान करेंगे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा

जमीन से जुड़े मामलों में आम लोगों की परेशानियां दूर करने के लिए 28 जनवरी को बोधगया में भूमि सुधार जन कल्याण संवाद का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम गया जिले के बोधगया स्थित कन्वेंशन सेंटर में होगा, जिसकी अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा करेंगे। इस दौरान वे खुद आम जनता की समस्याएं सुनेंगे और संबंधित अधिकारियों को मौके पर समाधान के निर्देश देंगे। कार्यक्रम में राजस्व विभाग के सभी वरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे।

उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर संवाद कार्यक्रम में हर अंचल के लिए अलग-अलग रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए जाएंगे। दाखिल-खारिज, परिमार्जन, मापी, भूमि विवाद, अतिक्रमण समेत सभी मामलों का सुबह 9 बजे से 11 बजे तक रजिस्ट्रेशन होगा। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए हर काउंटर पर दूसरे अंचल के कर्मियों की तैनाती की जाएगी। जिन लोगों ने पहले भी आवेदन दिया है, उन्हें उसकी प्रति साथ लाने पर प्राथमिकता दी जाएगी। 11 बजे से 2:30 बजे तक जन संवाद आयोजित होगा।

इसी दिन दोपहर 3:30 बजे से महाबोधि संस्कृति केंद्र में राजस्व विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक होगी। इसमें लंबित मामलों की सख्त समीक्षा की जाएगी और सभी अंचल अधिकारियों व कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भरोसा दिलाया कि सभी आवेदनों पर कार्रवाई होगी और जन शिकायत पोर्टल के माध्यम से आवेदकों को मोबाइल पर जानकारी दी जाएगी।

 

 

देश में हाहाकार,प्रधानमंत्री सूटबूट पहनकर विदेश भ्रमण करते रहते हैं: कांग्रेस

RBI ने कृषि लोन की सीमा बढ़ाकर 2 लाख रुपये की,छोटे किसानों को राहत

Nationalist Bharat Bureau

7480 बर्खास्त विशेष सर्वेक्षण कर्मियों में से अपील के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी 836 की सेवा वापसी क्यों नहीं, विभाग जवाब दे -ऐक्टू

Nationalist Bharat Bureau

तारिक़ अनवर को कांग्रेस महासचिव बनाये जाने पर पटना महानगर कांग्रेस अध्यक्ष शशिरंजन ने बधाई दी

Nationalist Bharat Bureau

स्पाइसजेट की दिल्ली-दुबई फ्लाइट की पाकिस्तान में इमरजेंसी लैंडिंग, आई तकनीकी खराबी

LNMI ने प्लेसमेंट सत्र 2025 की सफलता का जश्न मनाया, छात्रों के उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ाया कदम

बिहार में जल्द ही होने वाली है सैकड़ों पदों पर बहाली

Nationalist Bharat Bureau

Rishabh Pant Car Accident: टीम इंडिया के क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ सड़क हादसा, गाड़ी चलाते वक्त सो गए थे पंत

Nationalist Bharat Bureau

कंगना का ठाकरे पर कटाक्ष: अब शिवजी भी नहीं बचाएंगे शिवसेना को

सुशील मोदी राजनीतिक बेरोजगारी के शिकार, हताशा और निराशा में देते रहते हैं हास्यास्पद बयान: कांग्रेस

Leave a Comment