Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

लद्दाख के लोगों की दबाई जा रही है आवाज : राहुल

नयी दिल्ली 25 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश तो बना दिया है, लेकिन वहां लोगों का हक छीनकर उनकी आवाज दबाई जा रही है।

लद्दाख का दौरा कर रहे श्री गांधी ने ट्वीट किया, “लद्दाख के कोने-कोने में गया और युवाओं से, माताओं-बहनों से, ग़रीब लोगों से बात की। दूसरे नेता हैं जो सिर्फ़ अपने मन की बात करते हैं, मैं आपके मन की बात सुनना चाहता हूं।”
उन्होंने कहा, “चीन ने हिंदुस्तान की हज़ारों किमी ज़मीन
छीन ली है। प्रधानमंत्री इस बात को नकार कर झूठ बोल रहे हैं, ये लद्दाख का हर व्यक्ति जानता है।”

श्री गांधी ने कहा, “लद्दाख के मुख्य मुद्दे हैं – यहां के लोगों की राजनीतिक आवाज़ दबाई जा रही है, रोज़गार के लिए सरकार के सभी वादे झूठे निकले। मोबाइल नेटवर्क और हवाई सुविधा की कमी। लोगों की राजनीतिक आवाज को नहीं सुना जाता है और राजनेताओं की आवाज को दबाया जा रहा है। लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश तो बना दिया, लेकिन लोगों को उनके अधिकार नहीं दिए जा रहे हैं। सेल फोन है, लेकिन नेटवर्क नहीं होता। एयर पोर्ट है, लेकिन हवाई उड़ान नहीं है। इस तरह से लद्दाख के लोगों के अधिकारों को छीना जा रहा है।” कांग्रेस नेता ने कहा, “इन सभी मुद्दों को संसद में उठाऊंगा। इस यात्रा में हुए स्वागत और मोहब्बत के लिए लद्दाख को

बहुत बहुत धन्यवाद।”

चिराग पासवान ने स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी

Nationalist Bharat Bureau

बरबीघा में हवा में चक्कर लगाते रह गए तेजस्वी यादव, हेलीकॉप्टर नहीं उतरने से महागठबंधन समर्थक भड़के

नीतीश सरकार ने 1.56 करोड़ महिलाओं को दिया 10–10 हजार, 2 लाख रुपये तक मदद का ऐलान

Nationalist Bharat Bureau

एलन मस्क और निचोड़ेंगे X यूजर की जेब!

Nationalist Bharat Bureau

बिहार चुनाव 2025: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने लखीसराय से शुरू किया भाजपा का चुनावी शंखनाद, महिलाओं और युवाओं पर रहेगा फोकस

कांग्रेस नेता सज्जन वर्मा ने देश के बंटवारे को बताया अक्लमंदी,भाजपा का पलटवार

अन्नदाताओं को मिल रहा है उनका अधिकार,हर क्षेत्र बन रहा है सक्षम बिहार:सेतु

Nationalist Bharat Bureau

BANGLADESH: ढाका में प्रदर्शनकारियों ने गृह मंत्री के आवास में लगाई आग

Maharashtra Politics: ‘कांग्रेस-NCP के घोषित CM प्रत्याशी का समर्थन करेगी शिवसेना’, उद्धव ठाकरे का एलान

अभिनेता सतीश शाह का 74 वर्ष की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री को पांच दिन में तीसरा बड़ा झटका

Leave a Comment