Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच और राष्ट्रीय जन जन पार्टी के नेताओं की हिना शहाब से मुलाकात

पटना/सिवान:लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच राष्ट्रीय जन जन पार्टी के संस्थापक भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के नेता और जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जन जन पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष कुमार ने शनिवार को सिवान पहुंचकर सिवान के दिवंगत पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान एक तरफ जहां राष्ट्रीय जन जन पार्टी के संस्थापक आशुतोष कुमार और उनकी टीम ने सिवान से लोकसभा चुनाव निर्दलीय लड़ने का ऐलान कर चुकी हिना शहाब को समर्थन देने की बात कही वहीं दूसरी तरफ हिना शहाब ने भी जहानाबाद में अपने चाहने वालों के माध्यम से आशुतोष कुमार जी क़ो चुनाव में भरपूर सहयोग करने का वादा किया।जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र में अपने प्रशंसकों से राष्ट्रीय जन जन पार्टी के संस्थापक और लोकसभा उम्मीदवार आशुतोष कुमार को समर्थन देने की बात कही है।

 

आशुतोष कुमार और हिना शहाब की मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए पार्टी की बिहार प्रदेश अध्यक्ष मेनका रमन ने कहा कि 90 के दशक में जब सिवान क्षेत्र में भूमिहार, ब्राह्मण, राजपूत और कायस्थों के ज़मीन पर नक्सलियों (माले) द्वारा झंडा गाड़कर जबरन क़ब्ज़ा किया जा रहा था, उस समय केवल एक व्यक्ति जो ढाल की तरह सामान्य वर्ग के लोगों के आगे खड़ा रहा और सिवान से नक्सलियों के साम्राज्य को समाप्त किया, उस व्यक्ति का नाम था मो. शहाबुद्दीन।मो. शहाबुद्दीन साहब की धर्मपत्नी मैडम हिना शहाब ने सिवान से राजद प्रत्याशी और जदयू प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।

 

मेनका रमन ने कहा कि आज उनके सिवान स्थित आवास पहुँच कर राष्ट्रीय जन जन पार्टी के संस्थापक एवं जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी आशुतोष कुमार, राष्ट्रीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार टुन्ना जी, लोजपा नेता इमाम गजाली, इश्तेयाक अहमद, जावेद खान ने हीना शहाब क़ो चुनाव में भरपूर समर्थन का वादा किया साथ ही मैडम हिना शहाब ने जहानाबाद में अपने चाहने वालों के माध्यम से आशुतोष कुमार जी क़ो चुनाव में भरपूर सहयोग करने का वादा किया।

हिंदुओं पर हिंसा के खिलाफ VHP का प्रदर्शन, IPL को लेकर चेतावनी

Nationalist Bharat Bureau

पश्चिमी सिंहभूम के बांडी गांव में डायरिया का प्रकोप

मुंबई में हुई मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग की अगले 24 घंटों के लिए भी भारी बारिश की चेतावनी

बिहारशरीफ नगर निगम की मेयर अनीता देवी पर गलत जाति प्रमाण पत्र से चुनाव लड़ने का आरोप, भाजपा नेता ने चुनाव आयोग को भेजा नोटिस

Smart Meter Controversy: कांग्रेस पार्टी ने राज्यभर में जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया

लालू यादव की जब्त संपत्तियों पर खुलेंगे स्कूल, सम्राट चौधरी का बड़ा बयान

Nationalist Bharat Bureau

मुजफ्फरपुर कोर्ट में ई-सेवा केंद्र शुरू, अब घर बैठे ले सकेंगे केस की जानकारी, ई-फाइलिंग की मिलेगी सुविधा

Nationalist Bharat Bureau

मोदी ने जय जवान, जय किसान नारे में जय विज्ञान, जय अनुसंधान जोड़ा

जनता ने जलेबी की तरह घुमा दिया,हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा का राहुल गाँधी पर तंज

Nationalist Bharat Bureau

पीएमसीएच जीएनएम नर्सिंग छात्राओं के सवाल पर महबूब आलम ने सीएम से टेलीफोनिक वार्त्ता की

Leave a Comment