Nationalist Bharat
Bihar Election 2025ब्रेकिंग न्यूज़

बिहारशरीफ नगर निगम की मेयर अनीता देवी पर गलत जाति प्रमाण पत्र से चुनाव लड़ने का आरोप, भाजपा नेता ने चुनाव आयोग को भेजा नोटिस

Bihar Sharif Mayor Anita Devi पर गलत जाति प्रमाण पत्र का आरोप, BJP नेता ने चुनाव आयोग को भेजा नोटिस

Nalanda / Bihar Sharif: बिहारशरीफ नगर निगम की मेयर अनीता देवी पर गलत जाति प्रमाण पत्र के आधार पर चुनाव लड़ने का गंभीर आरोप लगा है। पूर्व वार्ड पार्षद और भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नीरज कुमार उर्फ डब्ल्यू ने मेयर पर आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग को कानूनी नोटिस भेजा है और जांच की मांग की है।

नीरज कुमार ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि अनीता देवी ने पति के निवास स्थान के आधार पर जाति प्रमाण पत्र बनवाया है, जबकि नियम के अनुसार यह उनके पिता के निवास स्थान से जारी होना चाहिए था। सीओ की रिपोर्ट के मुताबिक, अनीता देवी के पिता झारखंड के निवासी हैं, और इस तरह बिहारशरीफ से जारी प्रमाण पत्र नियमविरुद्ध है।

इस बीच मेयर के पुत्र अमित कुमार ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि यह सब राजनीतिक साजिश के तहत किया जा रहा है और सभी प्रमाण पत्र वैध हैं। वहीं, प्रशासन ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। अनीता देवी, उनके पति मनोज तांती और पुत्र अमित कुमार पर योजनाओं में अनियमितता के आरोपों की भी जांच की जा रही है।

रेखा गुप्ता ने महागठबंधन पर साधा निशाना, कहा – “जो चारा खा गए, उन्हें अब जनता नहीं चुनेगी”

घर-घर में रुकेंगे पर्यटक, कैबिनेट से मिलेगी हरी झंडी

दरभंगा एम्स पर गरमाई राजनीति,सांसद ने बिहार सरकार से मांगा जवाब

‘जब तक अनंत सिंह को फांसी नहीं होगी, तब तक नहीं करेंगे ब्रह्मभोज’ — दुलारचंद यादव के पोते नीरज यादव का ऐलान, मोकामा में सियासत गरमाई

Nationalist Bharat Bureau

पिता के गुनाह के लिए बेटी को सजा नहीं:हाई कोर्ट

Nationalist Bharat Bureau

बिहार: हाथ-पैर फूलना मतलब समय पर दारू का न मिलना! सरकारी स्कूल में टीचर के ‘ज्ञान’ से हड़कंप

70th BPSC :प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा

Nationalist Bharat Bureau

प्रधानमंत्री प्रचारमंत्री बन गए हैं,त्रिपुरा जल रहा है,PM ख़ामोश:बघेल

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए नया सरलीकृत पेंशन आवेदन पत्र जारी किया गया

Bihar News : दरभंगा में भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत; विरोध में हाईवे पर बवाल, मुआवजा की मांग

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment