Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

मोकामा में राजद प्रत्याशी वीणा देवी के काफिले पर हमला, फॉर्च्यूनर कार के शीशे टूटे, इलाके में तनाव

मोकामा में राजद प्रत्याशी वीणा देवी के काफिले पर हमला, फॉर्च्यूनर कार के शीशे टूटे, इलाके में तनाव

मोकामा: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मोकामा में राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को महागठबंधन (राजद) प्रत्याशी वीणा देवी के काफिले पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। यह हमला पंडारक गांव के पास हुआ, जब वे चुनाव प्रचार के लिए निकली थीं। उपद्रवियों ने उनके काफिले पर ईंट-पत्थर फेंके, जिससे फॉर्च्यूनर कार का शीशा टूट गया और दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से वीणा देवी सुरक्षित बच गईं।

वीणा देवी, बाहुबली और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की पत्नी हैं। घटना के बाद उनके समर्थकों में गुस्सा देखा गया और उन्होंने इसे राजनीतिक हमला करार दिया। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है और इलाके में तनाव फैल गया है। प्रशासन ने कहा है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

गौरतलब है कि हमले से एक दिन पहले तारतार गांव में जन सुराज उम्मीदवार प्रियदर्शी पीयूष के समर्थक दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई थी। लगातार दो घटनाओं से मोकामा का माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है और चुनावी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

जमुई में चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर-शराब और कैश बरामद, दो युवक गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

सीमांचल की सियासत में इंसानियत का रंग – आफताब-कंचन की 30 साल पुरानी दोस्ती बनी चुनावी मिसाल

मोकामा-बाढ़ में प्रशासन अलर्ट, डीएम ने उम्मीदवारों को दी कड़ी चेतावनी

बेटे पर उठे सवालों पर बोले उपेंद्र कुशवाहा – “काबिलियत से बने मंत्री, परिवारवाद नहीं”

Nationalist Bharat Bureau

फतुहा में एलजेपी (रामविलास) प्रत्याशी रूपा कुमारी को मिला नवल किशोर यादव का समर्थन, एनडीए ने खोला दूसरा चुनावी कार्यालय

बिहार में बढ़ा वोट प्रतिशत — नीतीश की वापसी या तेजस्वी का आगमन? जानिए जमीनी हकीकत

महुआ में भाई तेजप्रताप के खिलाफ प्रचार करने पहुंचे तेजस्वी यादव, बोले—‘पार्टी से बड़ा कोई नहीं, कन्फ्यूजन की जरुरत नहीं’

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में मंत्रियों का विभाग बंटा, गृह सम्राट को – स्वास्थ्य मंगल पांडेय के पास

Nationalist Bharat Bureau

बिहारशरीफ नगर निगम की मेयर अनीता देवी पर गलत जाति प्रमाण पत्र से चुनाव लड़ने का आरोप, भाजपा नेता ने चुनाव आयोग को भेजा नोटिस

दानापुर में रीतलाल यादव की दावेदारी कमजोर, समर्थन में उतरे लालू यादव — आज करेंगे 15 किमी लंबा रोड शो

Leave a Comment