Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

मोकामा में हत्या के बाद गोपालगंज में भिड़ंत, कांग्रेस-जदयू कार्यकर्ताओं में चाकूबाजी से बढ़ा तनाव

Bihar Election 2025 Gopalganj clash between Congress and JDU workers, violence after Mokama murder

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 के पहले चरण से ठीक पहले बिहार का सियासी तापमान और बढ़ गया है। मोकामा में जनसुराज समर्थक की हत्या के बाद अब गोपालगंज से हिंसा की खबर सामने आई है। यहां जदयू और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच टकराव खूनी झड़प में बदल गया। झगड़ा गोपालपुर इलाके में हुआ, जहां चाकूबाजी की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

जानकारी के अनुसार झड़प जदयू उम्मीदवार अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय और कांग्रेस प्रत्याशी हरिनारायण कुशवाहा के समर्थकों के बीच हुई। कांग्रेस समर्थक अनूप कुशवाहा ने आरोप लगाया कि उनके झंडे फाड़े गए और विरोध करने पर उन पर चाकू से हमला किया गया। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, जदयू ने भी थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच कर रही है। लगातार बढ़ती चुनावी हिंसा ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या बिहार विधानसभा चुनाव लोकतंत्र का पर्व रहेगा या सियासी टकराव का अखाड़ा बनता जा रहा है।

तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर तीखा हमला – बोले, गुजरात में फैक्ट्री और बिहार में कट्टे की बात करते हैं प्रधानमंत्री

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी के स्टार प्रचारक अनिल सहनी ने थामा बीजेपी का दामन, चुनाव से पहले राजद को बड़ा झटका

सहरसा में चुनाव ड्यूटी पर अफसर की नींद वायरल, कंट्रोल रूम बना ‘आरामगाह’, EC की कार्रवाई तय

बिहार चुनाव में प्रचार करने आए यूपी के पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया की कार से बीयर बरामद, पुलिस ने दर्ज किया केस

Bihar Election 2025: पहले चरण की 10 हॉट सीटें, नीतीश के 16 मंत्री मैदान में, तेजस्वी-तेजप्रताप की साख दांव पर

मतदान से पहले जनसुराज को बड़ा झटका, प्रत्याशी संजय सिंह ने थामा BJP का दामन

रितु जायसवाल ने अब RJD प्रत्याशी के नामांकन पर उठाए सवाल, तेजस्वी यादव से की अपील — कहा, “मुझे बनाएं महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार”

एनडीए प्रत्याशी स्नेह लता के समर्थन में पवन सिंह के रोड शो में हंगामा, महिलाओं ने लगाया विरोध के नारे

नीतीश–मोदी की ऐतिहासिक तस्वीर 16 साल बाद फिर दोहराई गई

Nationalist Bharat Bureau

बरबीघा में हवा में चक्कर लगाते रह गए तेजस्वी यादव, हेलीकॉप्टर नहीं उतरने से महागठबंधन समर्थक भड़के

Leave a Comment