Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

नेता के बेटा को नेता नहीं बनाएगी जहानाबाद की जनता” — जनसुराज के अभिराम शर्मा के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, परिवारवाद के खिलाफ बड़ी हुंकार

बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक हलचल तेज होती जा रही है। जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र से जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार अभिराम शर्मा ने शुक्रवार को एक बड़ी जनसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब परिवारवाद और वादाखिलाफी से ऊब चुकी है। इस बार लोग एक नए विकल्प की तलाश में हैं और प्रशांत किशोर (पीके) के नेतृत्व में जनसुराज आंदोलन को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। अभिराम शर्मा ने कहा कि जहानाबाद की जनता अब बदलाव के लिए तैयार है — “हम अब नेता के बेटा को नहीं, जनता के नेता को चुनेंगे।”

जनसुराज उम्मीदवार के पुत्र अक्षय आनंद ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार की लड़ाई सिर्फ सत्ता परिवर्तन की नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन की है। उन्होंने कहा कि जहानाबाद के मतदाता अब जात-पात या परिवारवाद नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मूल मुद्दों पर वोट डालेंगे। राहुल शर्मा और जगदीश शर्मा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि “घोसी की जनता ने जिन नेताओं को नकारा, वे अब जहानाबाद में आकर किस विकास की बात कर रहे हैं?” अक्षय आनंद ने दावा किया कि जहानाबाद की जनता पूरी तरह जनसुराज के साथ है और इस बार बदलाव तय है।

सभा में जनसुराज कार्यकर्ताओं ने “अबकी बार व्यवस्था परिवर्तन की सरकार” के नारे लगाए। अभिराम शर्मा ने कहा कि नीतीश कुमार का पहला कार्यकाल विकासशील रहा, लेकिन उसके बाद बिहार में रोजगार और शिक्षा की स्थिति बदतर हो गई। उन्होंने कहा कि आज लाखों युवा 10–12 हजार रुपये की नौकरी के लिए राज्य छोड़ने को मजबूर हैं। प्रशांत किशोर की जनसुराज योजना का उद्देश्य यही है — बिहार को आत्मनिर्भर बनाना और युवाओं को रोजगार देना। शर्मा ने कहा कि पीके की सोच और विजन ही बिहार के भविष्य की नई दिशा तय करेंगे, और इस बार जहानाबाद उस परिवर्तन की अगुवाई करेगा।

पीएम मोदी के रोड शो से दूर रहे नीतीश कुमार, जदयू ने बताई चौंकाने वाली वजह — पहले से तय था पूरा प्लान

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का मोदी-नीतीश पर हमला: “एनडीए में नीतीश की जगह नहीं, पीएम मोदी झूठों के सरदार”

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस की चुनावी हार पर समीक्षा: संगठनहीनता, वोट बिखराव और अंदरूनी कमजोरियों को बताया जिम्मेदार

Nationalist Bharat Bureau

गांधी मैदान में ऐतिहासिक शपथ, बीजेपी–जदयू के नेताओं को मंत्री पद

Nationalist Bharat Bureau

लालगंज से राजद प्रत्याशी शिवानी शुक्ला को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी की पहचान — बढ़ाई गई सुरक्षा

बिहार चुनाव 2025: पहले चरण में 64.46% वोटिंग, महिलाओं ने दिखाया उत्साह

‘दिल्ली से चलती है नीतीश की सरकार, रिमोट मोदी-शाह के हाथ में’, राहुल गांधी

20 साल से जमीन हड़पने में लगे हैं बिहार के भूमि सुधार मंत्री” — मुकेश सहनी का बड़ा आरोप

सत्येंद्र शाह की जेल से रिहाई के बाद सासाराम में जश्न, समर्थकों ने कहा– अब होगा असली चुनावी खेला

बिहार में बढ़ा वोट प्रतिशत — नीतीश की वापसी या तेजस्वी का आगमन? जानिए जमीनी हकीकत

Leave a Comment