Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

महुआ में भाई तेजप्रताप के खिलाफ प्रचार करने पहुंचे तेजस्वी यादव, बोले—‘पार्टी से बड़ा कोई नहीं, कन्फ्यूजन की जरुरत नहीं’

महुआ में चुनावी सभा में जनता को संबोधित करते तेजस्वी यादव।

Vaishali / Mahua: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अब सियासत पारिवारिक मोड़ ले चुकी है। वैशाली जिले की हॉट सीट महुआ से अपने बड़े भाई तेजप्रताप यादव के खिलाफ चुनाव प्रचार करने पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा—“पार्टी से बड़ा कोई नहीं होता, कोई कन्फ्यूजन में न रहे, लालटेन ही जलानी है।”

तेजस्वी यादव ने राजद प्रत्याशी मुकेश रौशन के पक्ष में जनसभा की और साफ कहा कि लालू जी ने जिसे टिकट दिया है, वही हमारा उम्मीदवार है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे किसी भ्रम में न रहें और पूरी मजबूती से लालटेन के निशान पर वोट करें। तेजस्वी ने यह भी कहा कि पार्टी ही मां-बाप के समान है और उसकी नीतियों पर चलना ही सच्ची निष्ठा है।

गौरतलब है कि तेजप्रताप यादव इस बार अपनी नई पार्टी JJD से महुआ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि तेजस्वी महुआ में प्रचार नहीं करेंगे, लेकिन उन्होंने प्रचार कर यह संदेश दिया कि राजद उनके लिए परिवार से भी ऊपर है। महुआ और राघोपुर दोनों सीटों पर अब मुकाबला बेहद रोचक बन चुका है।

तेजस्वी यादव ने खोला चुनावी पिटारा: पंचायत प्रतिनिधि, पीडीएस डीलर और आम नागरिक के लिए बड़ी घोषणाएँ

“क्या चुनाव आयोग मर गया है?” मोकामा में अनंत सिंह के खुलेआम घूमने पर भड़के तेजस्वी यादव, उठाए निष्पक्षता पर सवाल

37 साल के हुए रिकॉर्ड्स के बादशाह, जानिए कोहली के टॉप-10 महारिकॉर्ड और गौरवशाली उपलब्धियां

Nationalist Bharat Bureau

मोकामा में हत्या के बाद गोपालगंज में भिड़ंत, कांग्रेस-जदयू कार्यकर्ताओं में चाकूबाजी से बढ़ा तनाव

Nationalist Bharat Bureau

पटना हाईकोर्ट ने श्वेता सुमन और राकेश सिंह की याचिकाओं पर सुनवाई पूरी की, फैसला 3 नवंबर को

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Election 2025: लालू के दोनों बेटे आमने-सामने, महुआ और राघोपुर में टकराव

बिहार चुनाव 2025 :चौंकाने वाली घटना सामने आई

बिहार चुनाव 2025: राजनीतिक चर्चा से गायब हुआ ‘परिवारवाद’, मतदाताओं ने नहीं बनाया बड़ा मुद्दा — जानिए वजह

ललन सिंह पर EC की नजर, तेजस्वी का 30 हजार का वादा और मोदी का महिला संवाद कार्यक्रम आज

मतदान से पहले जनसुराज को बड़ा झटका, प्रत्याशी संजय सिंह ने थामा BJP का दामन

Leave a Comment