Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

हायाघाट में बीजेपी विधायक के खिलाफ फूटा जनाक्रोश, लगे ‘गो बैक’ के नारे — सीपीएम प्रत्याशी बोले, मोदी के नाम पर भी वोट नहीं देगा जनता

हायाघाट में बीजेपी विधायक के खिलाफ फूटा जनाक्रोश, लगे ‘गो बैक’ के नारे — सीपीएम प्रत्याशी बोले, मोदी के नाम पर भी वोट नहीं देगा जनता

हायाघाट (दरभंगा): विधानसभा चुनाव 2025 से पहले हायाघाट सीट पर बीजेपी को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। मौजूदा विधायक और पार्टी प्रत्याशी रामचंद्र प्रसाद साहू को जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा। जनसंपर्क अभियान के दौरान सुसारी, हरहच्चा, चकला और अटहर समेत कई गांवों में ग्रामीणों ने उनके खिलाफ “रामचंद्र प्रसाद मुर्दाबाद” और “गो बैक” जैसे नारे लगाए। बढ़ते विरोध से बीजेपी खेमे में हलचल मच गई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले पांच वर्षों में विधायक ने क्षेत्र में कोई ठोस विकास कार्य नहीं कराया। सड़कों की बदहाली, रोजगार की कमी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि हर चुनाव में भरोसा दिलाया गया, लेकिन हकीकत में कोई सुधार नहीं हुआ।

वहीं महागठबंधन समर्थित सीपीएम प्रत्याशी श्याम भारती ने कहा कि हायाघाट की जनता अब बदलाव के मूड में है। उन्होंने दावा किया कि “रामचंद्र प्रसाद की जीत हमेशा भाजपा के नाम पर होती रही है, लेकिन इस बार जनता मोदी के नाम पर भी वोट देने के लिए तैयार नहीं है।” उन्होंने कहा कि जनता अब काम और जवाबदेही चाहती है, न कि वादों और नारों से बहकना।

शपथ समारोह में नहीं पहुंचे तेजस्वी, ट्वीट कर नीतीश को दी शुभकामनाएँ

Nationalist Bharat Bureau

एनडीए प्रत्याशी स्नेह लता के समर्थन में पवन सिंह के रोड शो में हंगामा, महिलाओं ने लगाया विरोध के नारे

मतदान से पहले जनसुराज को बड़ा झटका, प्रत्याशी संजय सिंह ने थामा BJP का दामन

महागठबंधन की सरकार बनी तो 2 नहीं, बिहार को मिलेंगे 3 डिप्टी सीएम — पप्पू यादव ने किया बड़ा खुलासा

दुलारचंद यादव की हत्या से मचा बवाल, पोते ने सरकार को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम—कहा, “अब बिहार लहकेगा

Nationalist Bharat Bureau

चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष समेत दर्जनों कार्यकर्ता राजद में शामिल

CM आवास पर छठ की छटा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने परिवार संग दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य

Nationalist Bharat Bureau

बिहारशरीफ नगर निगम की मेयर अनीता देवी पर गलत जाति प्रमाण पत्र से चुनाव लड़ने का आरोप, भाजपा नेता ने चुनाव आयोग को भेजा नोटिस

योगी आदित्यनाथ ने भोजपुरी में किया बिहार के मतदाताओं का अभिवादन, तीन रैलियों से भरेंगे चुनावी हुंकार

महागठबंधन में फूट? कांग्रेस ने तेजस्वी पर फोड़ा हार का ठीकरा

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment