Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

बिहार चुनाव में राहुल गांधी हुए भावुक, कहा – “पोस्टमैन का बेटा अब बनेगा जनता का नेता”

RahuI Gandhi emotional during campaign in Purnia supporting Congress candidate Irfan Alam, son of a postman, during Bihar Elections 2025

Purnia: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार के दौरान पूर्णिया के कसबा विधानसभा में एक भावुक दृश्य देखने को मिला। कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी इरफान आलम के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे, तभी वे मंच पर अचानक भावुक हो उठे। दरअसल, इरफान आलम एक डाकिया के बेटे हैं और उन्हें टिकट मिलने की उम्मीद नहीं थी। जैसे ही उन्होंने राहुल गांधी का अभिवादन किया और अपनी कहानी साझा की, राहुल गांधी की आंखें भी नम हो गईं।

इरफान आलम ने मंच से कहा, “बिहार को रेस का घोड़ा चाहिए, बारात का नहीं।” उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने भरोसा जताकर एक डाकिया के बेटे को टिकट दिया, जो उनके लिए गर्व की बात है। इस पर राहुल गांधी ने कहा, “आपके पिता ने पूरी जिंदगी डाक पहुंचाई, अब आप जनता की सेवा करेंगे।” राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें अब जनता और किसानों की आवाज़ बनकर काम करना होगा।

सभा के दौरान राहुल गांधी ने मखाने के किसानों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि “अमेरिका में मखाना महंगा बिकता है, लेकिन हमारे किसानों को उसका उचित दाम नहीं मिलता।” उन्होंने वादा किया कि कांग्रेस किसानों और युवाओं के हक की लड़ाई जारी रखेगी। इस भावुक पल ने सभा में मौजूद लोगों को भी भावविभोर कर दिया।

दरभंगा से सिवान तक बुलडोजर बाबा की एंट्री, चार बड़ी सभाओं से एनडीए के पक्ष में माहौल बनाएंगे योगी आदित्यनाथ

Nationalist Bharat Bureau

लालगंज से राजद प्रत्याशी शिवानी शुक्ला को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी की पहचान — बढ़ाई गई सुरक्षा

मिलकर नया बिहार बनायेंगे और बिहारियों के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन लायेगें:तेजस्वी यादव

‘जय अनंत तय अनंत’ – छोटे सरकार की गिरफ्तारी के बाद भूमिहारों में एकजुटता, बोले समर्थक: अब मोकामा लड़ेगा चुनाव

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में सत्ता की जंग में NDA को बढ़त! ओपिनियन पोल में मोदी फैक्टर हावी

Nationalist Bharat Bureau

हायाघाट में बीजेपी विधायक के खिलाफ फूटा जनाक्रोश, लगे ‘गो बैक’ के नारे — सीपीएम प्रत्याशी बोले, मोदी के नाम पर भी वोट नहीं देगा जनता

परबत्ता में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा – जो किसी को डराएगा, उसे सीधे जेल भेज दिया जाएगा

Nationalist Bharat Bureau

जमुई में चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर-शराब और कैश बरामद, दो युवक गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

मोकामा में जनसुराज नेता दुलारचंद यादव की हत्या, चुनावी रंजिश में मचा हड़कंप — अनंत सिंह और सूरजभान के बीच बढ़ा तनाव

Nationalist Bharat Bureau

कटिहार में महागठबंधन नेताओं का जनता ने किया विरोध, बोले ग्रामीण – “वोट अब काम देखकर देंगे

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment