Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

गया में गरमाया चुनावी माहौल, राजद प्रत्याशी विश्वनाथ यादव ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

RJD candidate Vishwanath Yadav accuses administration of supporting JDU candidate in Gaya’s Belaganj constituency during Bihar Elections 2025

Gaya: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के बीच बेलागंज सीट पर सियासी तापमान बढ़ गया है। महागठबंधन के राजद प्रत्याशी विश्वनाथ कुमार यादव ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि “सरकारी तंत्र का सुनियोजित ढंग से दुरुपयोग किया जा रहा है।” यादव ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी खुलेआम सत्तारूढ़ जदयू प्रत्याशी के पक्ष में काम कर रहे हैं, जिससे चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विश्वनाथ यादव ने बताया कि चुनाव की घोषणा से पहले उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था, लेकिन नामांकन के बाद अचानक चार केस — जिनमें पॉकेटमारी जैसे आरोप भी शामिल हैं — दर्ज कर दिए गए। उन्होंने इन्हें “राजनीतिक साजिश” करार देते हुए कहा कि प्रशासन उनके समर्थकों और जनप्रतिनिधियों को भी दबाने की कोशिश कर रहा है। यादव के अनुसार, उनके सहयोगियों पर CCA और धारा 107 जैसे केस लगाकर डराने का प्रयास हो रहा है।

राजद प्रत्याशी ने चुनाव आयोग से मांग की है कि बेलागंज में निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित किया जाए और प्रशासन की भूमिका की जांच की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह दुरुपयोग जारी रहा, तो लोकतंत्र पर आघात होगा। इस विवाद के बाद बेलागंज का चुनावी मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।

भागलपुर में भाजपा-जदयू सांसद आमने-सामने, अजय मंडल ने निशिकांत दुबे पर साधा निशाना—कहा, झारखंड पर दें ध्यान

Nationalist Bharat Bureau

मैं धर्म का विरोधी नहीं, धर्म के नाम पर वोट मांगने का विरोधी हूं” – रवि किशन को खेसारी लाल यादव का करारा जवाब, बोले- मंदिर बनाएं, कॉलेज भी

एनडीए को मिलने वाला हरेक वोट विकसित लौकहा-विकसित बिहार के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा:ललन सर्राफ

मिलकर नया बिहार बनायेंगे और बिहारियों के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन लायेगें:तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव का दावा: जदयू टूट रही, बीजेपी के संपर्क में कई नेता

: बिहार के सबसे ‘गरीब’ उम्मीदवार कयामुद्दीन अंसारी — न घर, न जमीन, खाते में सिर्फ ₹37,000

बेटे पर उठे सवालों पर बोले उपेंद्र कुशवाहा – “काबिलियत से बने मंत्री, परिवारवाद नहीं”

Nationalist Bharat Bureau

सुपौल में जनता ने खोला मोर्चा, ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव के खिलाफ वोट बहिष्कार का ऐलान

संविधान सुरक्षा की बात करनेवाले खुद कर रहे उसका अपमान, वक्फ बिल को कूड़े में डालने की बात करनेवालों पर भड़के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

पहले चरण में 121 सीटों पर 6 नवंबर को मतदान, आंकड़ों में RJD-कांग्रेस मजबूत

Leave a Comment