Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

तेजप्रताप यादव ने खोला एक और ‘जयचंद’ का नाम, बोले– लालू यादव को बिना बताए बांटा गया टिकट

तेजप्रताप यादव ने खोला एक और ‘जयचंद’ का नाम, बोले– लालू यादव को बिना बताए बांटा गया टिकट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण से ठीक पहले राजद खेमे में हलचल मच गई है। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने पार्टी के भीतर एक और ‘जयचंद’ का नाम उजागर कर दिया है। तेजप्रताप ने दावा किया है कि महुआ सीट से राजद उम्मीदवार मुकेश रोशन पार्टी के पांच ‘जयचंदों’ में से एक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू यादव की तबीयत खराब होने का फायदा उठाकर मुकेश रोशन को बिना जानकारी दिए टिकट दे दिया गया।

तेजप्रताप यादव ने यह खुलासा उस समय किया जब भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह उनके समर्थन में प्रचार करने पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि वह राजद में चल रही अंदरूनी राजनीति से अब पर्दा उठाएंगे। तेजप्रताप ने यह भी कहा कि वह उन लोगों से सावधान हैं जो पिता के नाम पर राजनीति कर रहे हैं लेकिन दिल में राजद नहीं है।

वहीं, बिहार में चुनावी माहौल चरम पर है। प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 जनसभाएं और एक रोड शो किया, जबकि तेजस्वी यादव ने रिकॉर्ड 83 रैलियां कीं। लालू यादव ने भी पटना में CPI-ML उम्मीदवार गोपाल रविदास के समर्थन में 5 किमी लंबा रोड शो किया। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा, जिसमें 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग होगी।

बिहार में सीएम फेस पर सस्पेंस खत्म, राजनाथ सिंह बोले–नीतीश ही रहेंगे एनडीए के कमांडर

कांग्रेस की चुनावी हार पर समीक्षा: संगठनहीनता, वोट बिखराव और अंदरूनी कमजोरियों को बताया जिम्मेदार

Nationalist Bharat Bureau

बिहार चुनाव से पहले आज पटना में पीएम मोदी का रोड शो, 10 स्वागत प्वाइंट पर बरसेगा फूलों का सैलाब

Nationalist Bharat Bureau

‘जय अनंत तय अनंत’ – छोटे सरकार की गिरफ्तारी के बाद भूमिहारों में एकजुटता, बोले समर्थक: अब मोकामा लड़ेगा चुनाव

Nationalist Bharat Bureau

गया में इमरान प्रतापगढ़ी का दावा—‘बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी, नीतीश कुमार हो रहे हैं रिटायर’

Nationalist Bharat Bureau

संविधान सुरक्षा की बात करनेवाले खुद कर रहे उसका अपमान, वक्फ बिल को कूड़े में डालने की बात करनेवालों पर भड़के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

BJP के संकल्प पत्र को RJD ने बताया छलपत्र, मनोज झा बोले — बिहार की नहीं, गुजरात की नीति से चल रहा खेल

भाजपा ने फिर भरोसा जताया सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा पर, डिप्टी CM के तौर पर दोबारा मौका

Nationalist Bharat Bureau

NDA ने मढ़ौरा सीट पर निर्दलीय अंकित कुमार को समर्थन देकर EBC वोट बैंक साधने की रणनीति बनाई

भागलपुर में भाजपा-जदयू सांसद आमने-सामने, अजय मंडल ने निशिकांत दुबे पर साधा निशाना—कहा, झारखंड पर दें ध्यान

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment