Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

मोकामा में ललन सिंह और सम्राट चौधरी पर एफआईआर, अनंत सिंह के लिए रोड शो में आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

मोकामा में अनंत सिंह के समर्थन में रोड शो करते ललन सिंह और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी।

Patna: बिहार चुनाव अभियान के बीच मोकामा विधानसभा सीट से बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। दोनों नेता जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह के समर्थन में रोड शो कर रहे थे, जिसके दौरान अनुमति से अधिक गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया। जिला प्रशासन ने इसे नियमों का उल्लंघन मानते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।

पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि रोड शो आयोजकों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। साथ ही बगैर अनुमति शामिल हुई कई गाड़ियों को जब्त किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, रोड शो के लिए केवल 10 गाड़ियों की अनुमति दी गई थी, लेकिन काफिले में 48 गाड़ियां शामिल थीं।

बता दें कि मोकामा सीट से जेल में बंद अनंत सिंह की ओर से प्रचार की जिम्मेदारी ललन सिंह ने संभाली है। सोमवार को उन्होंने पंडारक से मोकामा तक करीब 30 किलोमीटर लंबा रोड शो किया, जिसमें भारी भीड़ जुटी। प्रशासन अब मामले की जांच कर रहा है और आगे की कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

‘जब तक अनंत सिंह को फांसी नहीं होगी, तब तक नहीं करेंगे ब्रह्मभोज’ — दुलारचंद यादव के पोते नीरज यादव का ऐलान, मोकामा में सियासत गरमाई

Nationalist Bharat Bureau

बिहार चुनाव: पहले चरण की 75% सीटें ‘रेड अलर्ट’, अपराध और धनबल का दबदबा — ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Nationalist Bharat Bureau

शपथ समारोह में नहीं पहुंचे तेजस्वी, ट्वीट कर नीतीश को दी शुभकामनाएँ

Nationalist Bharat Bureau

शिवहर में गूंज रहा ‘राणा फैक्टर’: तीन विधानसभा सीटों पर तीन राणा मैदान में, किसे मिलेगा जनता का ताज?

दुलारचंद यादव की हत्या से मचा बवाल, पोते ने सरकार को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम—कहा, “अब बिहार लहकेगा

Nationalist Bharat Bureau

मतदान से पहले जनसुराज को बड़ा झटका, प्रत्याशी संजय सिंह ने थामा BJP का दामन

मैथिली ठाकुर ने मैथिली में ली शपथ

Nationalist Bharat Bureau

‘दिल्ली से चलती है नीतीश की सरकार, रिमोट मोदी-शाह के हाथ में’, राहुल गांधी

राहुल गांधी का नीतीश और मोदी पर वार: बिहार के युवाओं को बनाया मज़दूर, रील में उलझा रहे हैं देश के नौजवान

मुकेश सहनी ने लोगों से की मतदान की अपील, कहा – बिहार को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है बदलाव

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment