Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

बिहार विधानसभा का नया चेहरा: शिक्षा में गिरावट, उम्रदराज़ नेता बढ़े, महिलाएं अधिक संख्या में चुनकर आईं

बिहार विधानसभा 2025 के नए चुने गए विधायकों की शिक्षा, उम्र और महिला प्रतिनिधित्व का डेटा

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद नए सदन की तस्वीर सामने आ गई है। इस बार एनडीए ने प्रचंड बहुमत के साथ 202 सीटें जीतकर सरकार बनाने में सफलता हासिल की। हालांकि, विधानसभा की संरचना कई रोचक संकेत देती है। महिलाओं की भागीदारी में इस बार हल्का इजाफा हुआ है। 243 सीटों में से 29 महिलाएं चुनी गईं, जो पिछली बार के मुकाबले 3 अधिक हैं। लेकिन इनमें से 15 महिला विधायकों की शिक्षा कॉलेज स्तर से नीचे है, जो शिक्षा के मामले में चिंताजनक स्थिति दर्शाता है।

शैक्षणिक योग्यता पर नजर डालें तो करीब 40% विधायक कॉलेज नहीं पहुंचे, जबकि ग्रेजुएट विधायकों का आंकड़ा घटकर 32% रह गया है। वहीं पोस्ट-ग्रेजुएट विधायकों का प्रतिशत 28% हो गया है, जो उच्च शिक्षा श्रेणी में वृद्धि दर्शाता है। विधानसभा का उम्र प्रोफाइल भी बदल रहा है। 55 वर्ष से ऊपर के विधायकों की हिस्सेदारी बढ़कर 46% हो गई है, यानी लगभग आधा सदन वरिष्ठ वर्ग का प्रतिनिधित्व करता है।

पेशेवर पृष्ठभूमि की बात करें तो 60% विधायक राजनीति और सामाजिक कार्य, 45% खेती-किसानी, 31% व्यापार, और 5% वेतनभोगी पेशों से आते हैं। 192 पुराने विधायकों में से 111 ने फिर जीत दर्ज की, यानी 58% ने अपनी सीट बचाई। महिलाओं की बढ़ती उपस्थिति, शिक्षा में गिरावट और उम्रदराज़ नेतृत्व—ये सभी संकेत बिहार की बदलती राजनीति के नए समीकरणों की ओर इशारा करते हैं।

नीतीश कुमार ने राजभवन में मंत्रियों के विभाग किए फाइनल

Nationalist Bharat Bureau

पहले चरण में बंपर वोटिंग से खुश हुए सीएम नीतीश, कहा— “बिहार अब सबसे विकसित राज्यों में शामिल होगा”

बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को मिली धमकी, हैदराबाद से आरोपी गिरफ्तार — पुलिस जांच में खुली पारिवारिक साजिश

जेपी नड्डा का तेजस्वी पर हमला: नई पैकिंग में जनता को गुमराह कर रहे हैं, ठगबंधन ने बिहार को लालटेन युग में रखा

मुकेश सहनी की अपील: “20 साल काफी हैं, अब बिहार के हित में सोचने वाली सरकार चुनिए”

Nationalist Bharat Bureau

समस्तीपुर में PM मोदी का RJD पर वार — “जब सबके पास मोबाइल की लाइट है, तो लालटेन की क्या जरूरत?”

Nationalist Bharat Bureau

दरभंगा से सिवान तक बुलडोजर बाबा की एंट्री, चार बड़ी सभाओं से एनडीए के पक्ष में माहौल बनाएंगे योगी आदित्यनाथ

Nationalist Bharat Bureau

मुजफ्फरपुर में राहुल गांधी-तेजस्वी यादव का चुनावी शंखनाद, महागठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली में दिखी विपक्षी एकता

‘जब तक अनंत सिंह को फांसी नहीं होगी, तब तक नहीं करेंगे ब्रह्मभोज’ — दुलारचंद यादव के पोते नीरज यादव का ऐलान, मोकामा में सियासत गरमाई

Nationalist Bharat Bureau

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला — पालीगंज और मोकामा में नहीं बनेंगे महिला (पिंक) बूथ, जानिए क्यों लिया गया ये निर्णय

Leave a Comment