Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

डांस बनाम मुजरा पर बवाल, राहुल गांधी के बयान से बिहार की सियासत में छिड़ी मर्यादा बनाम व्यंग्य की जंग

डांस बनाम मुजरा पर बवाल, राहुल गांधी के बयान से बिहार की सियासत में छिड़ी मर्यादा बनाम व्यंग्य की जंग

पटना (बिहार): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे नज़दीक आ रहा है, नेताओं की बयानबाज़ी भी तेज होती जा रही है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के एक बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि “अगर वोट के लिए कहो तो नरेंद्र मोदी डांस भी करेंगे।” इस पर भाजपा ने कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी से शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी ने कहा कि यह बयान प्रधानमंत्री पद की गरिमा के खिलाफ है और आचार संहिता का उल्लंघन है। भाजपा ने राहुल गांधी से बिना शर्त माफी की मांग की है।

कांग्रेस ने पलटवार करते हुए भाजपा पर दोहरे मापदंड का आरोप लगाया। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि भाजपा को “डांस” शब्द से आपत्ति है, लेकिन जब प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर “मुजरा” शब्द का इस्तेमाल किया था, तब उसे मर्यादा याद नहीं आई। खेड़ा ने कहा कि भाजपा के पास अब न कोई मुद्दा बचा है, न विज़न — इसलिए वह शब्दों की राजनीति कर रही है।

अब बिहार की राजनीति में ‘डांस बनाम मुजरा’ नई बहस का मुद्दा बन गया है। भाजपा इसे प्रधानमंत्री के अपमान के तौर पर देख रही है, जबकि कांग्रेस इसे राजनीतिक व्यंग्य और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बता रही है। मर्यादा और व्यंग्य के बीच यह सियासी जंग अब बिहार की चुनावी हवा को और गर्म कर रही है।

सीमांचल में ओवैसी की धन्यवाद सभा, विकास को लेकर CM नीतीश से बड़ी मांग

Nationalist Bharat Bureau

सहरसा की ऐतिहासिक रैली में बोले पीएम मोदी – ‘जंगलराज अब इतिहास है, बिहार विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ रहा है’

Nationalist Bharat Bureau

“क्या चुनाव आयोग मर गया है?” मोकामा में अनंत सिंह के खुलेआम घूमने पर भड़के तेजस्वी यादव, उठाए निष्पक्षता पर सवाल

तारिक अनवर का नीतीश सरकार पर तंज—20 साल में कोई ऐसा काम नहीं जो जनता के सामने रख सकें

सम्राट चौधरी बोले – लालू यादव को अब बिहार की जनता मानती है विलेन, सुशासन की सरकार दे रही है विकास का भरोसा

Nationalist Bharat Bureau

मोकामा-बाढ़ में प्रशासन अलर्ट, डीएम ने उम्मीदवारों को दी कड़ी चेतावनी

लोकतंत्र के महापर्व में खान सर का संदेश — मुद्दों पर करें मतदान, भावनाओं पर नहीं

विकास के नाम पर नीतीश कुमार को मिला जनता का आशीर्वाद -मधुरेंदु पांडेय

Nationalist Bharat Bureau

चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष समेत दर्जनों कार्यकर्ता राजद में शामिल

राहुल गांधी बोले– सोशल मीडिया है 21वीं सदी का नशा, पीएम मोदी अडानी-अंबानी के हित में कर रहे काम

Leave a Comment