Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

: बिहार के सबसे ‘गरीब’ उम्मीदवार कयामुद्दीन अंसारी — न घर, न जमीन, खाते में सिर्फ ₹37,000

: बिहार के सबसे ‘गरीब’ उम्मीदवार कयामुद्दीन अंसारी — न घर, न जमीन, खाते में सिर्फ ₹37,000

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में इस बार एक ऐसे उम्मीदवार ने सबका ध्यान खींचा है, जिनके पास न घर है, न जमीन। आरा सीट से महागठबंधन के CPI(ML) प्रत्याशी कयामुद्दीन अंसारी अपनी सादगी के लिए सुर्खियों में हैं। नामांकन के दौरान दाखिल हलफनामे के मुताबिक, उनके पास कुल ₹37,000 की संपत्ति है — ₹20,000 नकद और ₹17,000 बैंक खाते में जमा। उनके पास न गाड़ी है, न जमीन का एक टुकड़ा।

अंसारी की पत्नी के नाम लगभग ₹5 लाख की संपत्ति है, जिसमें सोने और चांदी के जेवर शामिल हैं। लेकिन खुद कयामुद्दीन अंसारी कहते हैं, “मेरे पास भले ही धन नहीं है, पर जनता का भरोसा सबसे बड़ी पूंजी है।” वे दावा करते हैं कि वे पैसे की नहीं, जनता की ताकत पर चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट से उनका सीधा मुकाबला भाजपा के संजय सिंह टाइगर से है।

कयामुद्दीन अंसारी इससे पहले भी आरा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं और 2020 में सिर्फ 3,000 वोटों से हार का सामना किया था। इस बार फिर पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह ‘सबसे गरीब उम्मीदवार’ अपनी सादगी, ईमानदारी और जनसमर्थन के बल पर करोड़पति उम्मीदवारों को टक्कर दे पाएंगे।

गूसराय में चुनाव ड्यूटी में लगे सुरक्षाबलों की बस पर हमला, पांच पुलिसकर्मी घायल — इलाके में तनाव, कई हिरासत में

Nationalist Bharat Bureau

खगड़िया में तेजस्वी यादव की रैली रद्द — अमित शाह की सभा के बीच नहीं मिली हेलिकॉप्टर उतारने की अनुमति, बोले “तानाशाही कर रही केंद्र सरकार”

हायाघाट में बीजेपी विधायक के खिलाफ फूटा जनाक्रोश, लगे ‘गो बैक’ के नारे — सीपीएम प्रत्याशी बोले, मोदी के नाम पर भी वोट नहीं देगा जनता

खेसारी की रैली में गया युवक लापता, छह दिन बाद पुलिया के नीचे मिला शव, SHO सस्पेंड

अखिलेश यादव का ऐलान: बिहार बदलेगा तो यूपी भी बदलेगा, छीन लेंगे योगी का बुलडोजर

सीएम नीतीश बोले — 2005 से पहले सड़कें थीं बदहाल, अब पुल-पुलियों का जाल बिछा है पूरे बिहार में

Nationalist Bharat Bureau

“NDA में फिर नीतीश कुमार पर भरोसा! मंत्री नितिन नवीन बोले — कोई कन्फ्यूजन नहीं, 2025-30 तक नीतीश ही होंगे बिहार के CM”

जनसंपर्क के दौरान विधायक मुरारी गौतम को जनता के गुस्से का सामना, विरोध के बीच गांव से लौटना पड़ा वापस

Nationalist Bharat Bureau

सीमांचल में ओवैसी की धन्यवाद सभा, विकास को लेकर CM नीतीश से बड़ी मांग

Nationalist Bharat Bureau

परिहार सीट पर घमासान: रितु जायसवाल ने BJP प्रत्याशी के नामांकन पर उठाए सवाल, एफिडेविट में गड़बड़ी का लगाया आरोप

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment