Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

तारिक अनवर का नीतीश सरकार पर तंज—20 साल में कोई ऐसा काम नहीं जो जनता के सामने रख सकें

तारिक अनवर का नीतीश सरकार पर तंज—20 साल में कोई ऐसा काम नहीं जो जनता के सामने रख सकें

कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने एनडीए के संकल्प पत्र पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार को बिहार की जनता ने 20 साल तक झेला है, लेकिन आज तक ऐसा कोई काम नहीं हुआ जिस पर गर्व से बात की जा सके। अनवर ने कहा कि एनडीए का संकल्प पत्र सिर्फ एक दिखावा है, जिसमें ना विज़न है और ना ही जवाबदेही। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि घोषणा पत्र जारी करने के नाम पर सिर्फ फोटो खिंचवाई गई, और जब सवाल पूछने की बारी आई तो कोई जवाब देने वाला नहीं था।

कांग्रेस नेता ने कहा कि यह पहली बार देखा गया कि किसी राज्य में इतनी जल्दबाजी में घोषणापत्र जारी किया गया और मीडिया से संवाद तक नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि जब किसी पार्टी के पास उपलब्धियां नहीं होतीं तो वह जनता की आंखों में धूल झोंकने के लिए ऐसे “संकल्प पत्र” जारी करती है। तारिक अनवर ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार की जनता अब इस सरकार के खोखले वादों से ऊब चुकी है और बदलाव का समय आ गया है।

आरएसएस पर बैन लगाने के कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर तारिक अनवर ने कहा कि इसमें कुछ भी नया नहीं है। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने खुद आरएसएस पर बैन लगाया था और इसके पीछे ऐतिहासिक कारण थे। उन्होंने बीजेपी को सलाह दी कि इतिहास पढ़े, ताकि सच्चाई जान सके कि सरदार पटेल ने वह कदम क्यों उठाया था।

सम्राट चौधरी बोले – लालू यादव को अब बिहार की जनता मानती है विलेन, सुशासन की सरकार दे रही है विकास का भरोसा

Nationalist Bharat Bureau

तेजप्रताप यादव का बड़ा बयान — तेजस्वी के खिलाफ प्रचार में बोले, असली पार्टी राजद नहीं बल्कि जनशक्ति जनता दल

बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन का संकल्प पत्र जारी, तेजस्वी ने पेश किया ‘नए बिहार’ का रोडमैप

मंच से ‘पाग’ फेंकने पर बवाल — भाजपा विधायक के बयान से मिथिला में मचा राजनीतिक तूफ़ान, जन सुराज प्रत्याशी ने जताई कड़ी नाराजगी

खगड़िया में तेजस्वी यादव की रैली रद्द — अमित शाह की सभा के बीच नहीं मिली हेलिकॉप्टर उतारने की अनुमति, बोले “तानाशाही कर रही केंद्र सरकार”

नाथनगर में चिराग पासवान की जनसभा, बोले – फिर बनेगी NDA सरकार, मिथुन कुमार को जिताएं

Nationalist Bharat Bureau

कैद में रहते अनंत सिंह कैसे लेंगे शपथ? जानिए पूरी प्रक्रिया

Nationalist Bharat Bureau

मोकामा दुलारचंद हत्याकांड पर निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई, तीन अधिकारी ट्रांसफर, एक सस्पेंड, ग्रामीण एसपी को हटाने की सिफारिश

पहले चरण से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 6 सीटों पर घटा वोटिंग समय, जानिए पूरी जानकारी

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश कैबिनेट के दो नए मंत्रियों ने संभाला कार्यभार, बताया पहली प्राथमिकता क्या होगी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment