Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

मुजफ्फरपुर में राहुल गांधी-तेजस्वी यादव का चुनावी शंखनाद, महागठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली में दिखी विपक्षी एकता

मुजफ्फरपुर में राहुल गांधी-तेजस्वी यादव का चुनावी शंखनाद, महागठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली में दिखी विपक्षी एकता

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र महागठबंधन ने बुधवार को मुजफ्फरपुर के सकरा विधानसभा क्षेत्र से चुनावी बिगुल फूंक दिया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने एक मंच पर आकर विपक्षी एकता का प्रदर्शन किया। यह जनसभा कांग्रेस प्रत्याशी उमेश राम के समर्थन में आयोजित की गई थी, जिसमें हजारों की संख्या में समर्थक जुटे।

रैली के दौरान तीनों नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा और जनता से महागठबंधन के उम्मीदवारों को जिताने की अपील की। सभा खत्म होने के बाद राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी दरभंगा के लिए रवाना हुए, जहां उनका अगला कार्यक्रम निर्धारित है। वहीं, छठ पर्व के बाद बिहार में चुनावी माहौल पूरी तरह गरमाया हुआ है और हर दल के स्टार प्रचारक मैदान में उतर चुके हैं।

महागठबंधन की यह रैली सकरा विधानसभा क्षेत्र में सियासी हलचल बढ़ाने वाली मानी जा रही है। राहुल, तेजस्वी और सहनी की साझा मौजूदगी को विपक्षी एकजुटता का बड़ा संदेश बताया जा रहा है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह रैली महागठबंधन के लिए उत्तर बिहार में नई ऊर्जा भरने का काम करेगी।

गांधी मैदान में ऐतिहासिक शपथ, बीजेपी–जदयू के नेताओं को मंत्री पद

Nationalist Bharat Bureau

राघोपुर में वोटिंग जारी, तेजस्वी यादव और सतीश यादव में कड़ा मुकाबला

Nationalist Bharat Bureau

दानापुर से राजद प्रत्याशी रीतलाल यादव को बड़ा झटका, पटना हाईकोर्ट ने चुनाव प्रचार के लिए जमानत देने से किया इनकार

Nationalist Bharat Bureau

अखिलेश यादव का ऐलान: बिहार बदलेगा तो यूपी भी बदलेगा, छीन लेंगे योगी का बुलडोजर

बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन का संकल्प पत्र जारी, तेजस्वी ने पेश किया ‘नए बिहार’ का रोडमैप

पटना हाईकोर्ट ने श्वेता सुमन और राकेश सिंह की याचिकाओं पर सुनवाई पूरी की, फैसला 3 नवंबर को

Nationalist Bharat Bureau

“NDA में फिर नीतीश कुमार पर भरोसा! मंत्री नितिन नवीन बोले — कोई कन्फ्यूजन नहीं, 2025-30 तक नीतीश ही होंगे बिहार के CM”

शिवहर में गूंज रहा ‘राणा फैक्टर’: तीन विधानसभा सीटों पर तीन राणा मैदान में, किसे मिलेगा जनता का ताज?

कैद में रहते अनंत सिंह कैसे लेंगे शपथ? जानिए पूरी प्रक्रिया

Nationalist Bharat Bureau

“हम बिकाऊ नहीं, टिकाऊ हैं” — टिकट कटने के बाद बोले पूर्व JDU विधायक मो. सरफुद्दीन, कहा जनता ही मेरी मालिक है

Leave a Comment