Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

ओवैसी का तंज – लालू का दिल ‘तेजस्वी’ के लिए, नीतीश का ‘राजगीर’ के लिए और मोदी का ‘अहमदाबाद’ के लिए धड़कता है, मुसलमानों के लिए नहीं

ओवैसी का तंज – लालू का दिल ‘तेजस्वी’ के लिए, नीतीश का ‘राजगीर’ के लिए और मोदी का ‘अहमदाबाद’ के लिए धड़कता है, मुसलमानों के लिए नहीं

बिहार चुनावी मैदान में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने विपक्ष और सत्ता, दोनों पर जोरदार हमला बोला। मुंगेर में आयोजित एक विशाल जनसभा में उन्होंने कहा, “किसी का दिल बेटे के लिए धड़कता है, किसी का राजगीर के लिए, किसी का अहमदाबाद के लिए… मगर मुसलमानों के लिए किसी का दिल नहीं धड़कता।” ओवैसी ने कहा कि लालू प्रसाद, नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीनों ने अपनी-अपनी पसंद के लोगों और इलाकों के लिए काम किया, लेकिन मुसलमानों के हक़ और मुद्दों को हमेशा नजरअंदाज किया गया।

ओवैसी ने कहा कि लालू-राबड़ी ने 15 साल और नीतीश कुमार ने 20 साल तक शासन किया, लेकिन किसी मुसलमान को आज तक डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी नहीं मिली। उन्होंने कहा, “3 फीसदी मल्लाह समाज के बेटे को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है, 14 फीसदी आबादी वाले का बेटा सीएम बन सकता है, लेकिन 17 फीसदी मुसलमानों को अब तक हाशिए पर रखा गया है।” ओवैसी ने इसे राजनीतिक भेदभाव करार देते हुए कहा कि यह सामाजिक न्याय नहीं, बल्कि वोट बैंक की राजनीति है।

भीड़ से खचाखच भरी रैली में ओवैसी ने कहा कि महागठबंधन और एनडीए दोनों मुसलमानों का इस्तेमाल सिर्फ वोट के लिए करते हैं। उन्होंने पूछा, “आखिर कब तक आरजेडी मुसलमानों को बीजेपी के नाम पर डराती रहेगी?” ओवैसी ने कहा कि लालू के वक्त भी जंगलराज था और नीतीश के वक्त भी है, बस चेहरे बदल गए हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे एआईएमआईएम प्रत्याशी मोनाजिर हसन को वोट देकर “सच्चे बदलाव” का समर्थन करें।

मोकामा में गोलीबारी से मचा हड़कंप, दो घायल; अनंत सिंह बनाम सूरजभान की सियासी जंग के बीच बढ़ा तनाव

मोकामा में ललन सिंह और सम्राट चौधरी पर एफआईआर, अनंत सिंह के लिए रोड शो में आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

Nationalist Bharat Bureau

सीमांचल में ओवैसी की धन्यवाद सभा, विकास को लेकर CM नीतीश से बड़ी मांग

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा ने फिर भरोसा जताया सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा पर, डिप्टी CM के तौर पर दोबारा मौका

Nationalist Bharat Bureau

खगड़िया में अमित शाह की चुनावी सभा, कहा – लालू परिवार ने बिहार को 20 साल पीछे धकेला

दूसरे चरण में 19 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला, कई जगह बागियों ने बढ़ाई सरगर्मी — 6 सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवार आमने-सामने

सम्राट चौधरी बोले – लालू यादव को अब बिहार की जनता मानती है विलेन, सुशासन की सरकार दे रही है विकास का भरोसा

Nationalist Bharat Bureau

20 साल से जमीन हड़पने में लगे हैं बिहार के भूमि सुधार मंत्री” — मुकेश सहनी का बड़ा आरोप

तेजस्वी यादव के गढ़ में गरजे पवन सिंह, बोले- बिहार अब ठोक के कहता है मैं बिहारी हूं

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर तीखा हमला – बोले, गुजरात में फैक्ट्री और बिहार में कट्टे की बात करते हैं प्रधानमंत्री

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment