Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

तेजस्वी यादव का वादा: हर घर में देंगे रोजगार, युवाओं की शादी होगी तो परिवार रहेगा खुशहाल

तेजस्वी यादव लालगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार में हर घर को रोजगार देने का वादा करते हुए

Vaishali: बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान लालगंज में आयोजित एक जनसभा में महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने रोजगार और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने पर हर घर में रोजगार दिया जाएगा, ताकि युवाओं की शादी हो सके और परिवार खुशहाल रह सके।

तेजस्वी यादव ने कहा कि पिछली बार जब उन्होंने 10 लाख नौकरी देने की बात कही थी, तब विरोधियों ने इसे मज़ाक बताया था, लेकिन उन्होंने कम समय में 5 लाख से अधिक लोगों को रोजगार दिया। उन्होंने वादा किया कि जिन परिवारों में कोई सरकारी नौकरी नहीं है, उन्हें नौकरी दी जाएगी। साथ ही भ्रष्टाचार और अफसरशाही पर लगाम लगाने की बात कही।

भाजपा पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा कि बिहार में बिना घूस के कोई काम नहीं होता और दिल्ली से बैठकर बिहार की सरकार चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पलायन रोकने और बिहार को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जनता को इस सरकार को उखाड़ फेंकना होगा।

स पर सवार होकर पहुंचे मतदाता, भगवानपुर में केदार यादव का अनोखा अंदाज़ वायरल

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश सरकार में सम्राट और विजय को उपमुख्यमंत्री पद, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Nationalist Bharat Bureau

योगी आदित्यनाथ ने भोजपुरी में किया बिहार के मतदाताओं का अभिवादन, तीन रैलियों से भरेंगे चुनावी हुंकार

Bihar Election 2025: पहले चरण की 10 हॉट सीटें, नीतीश के 16 मंत्री मैदान में, तेजस्वी-तेजप्रताप की साख दांव पर

तेजस्वी के स्टार प्रचारक अनिल सहनी ने थामा बीजेपी का दामन, चुनाव से पहले राजद को बड़ा झटका

करारी हार के बाद राजद में टूट की आशंका, तेजस्वी यादव पर बढ़ा दबाव

Nationalist Bharat Bureau

बिहार मंत्रिमंडल का गठन पूरा, BJP को सबसे ज़्यादा हिस्सेदारी

Nationalist Bharat Bureau

सहरसा में चुनाव ड्यूटी पर अफसर की नींद वायरल, कंट्रोल रूम बना ‘आरामगाह’, EC की कार्रवाई तय

छठ और ‘नौटंकी’ पर मोदी vs राहुल गांधी, मुजफ्फरपुर में पीएम ने विपक्ष को दिया करारा जवाब

अमरपुर में महागठबंधन प्रत्याशी जितेंद्र सिंह पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज, प्रशासन ने की कार्रवाई तेज

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment