Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

पटना मेट्रो प्रोजेक्ट कार्यालय में लगी भीषण आग, अहम दस्तावेजों के जलने की आशंका से हड़कंप

पटना मेट्रो प्रोजेक्ट के मोइनुल हक स्टेडियम स्थित कार्यालय में लगी भीषण आग और मौके पर पहुंची दमकल टीम

Patna: पटना मेट्रो प्रोजेक्ट के अस्थायी कार्यालय में आज दोपहर भीषण आग लग गई। यह हादसा मोइनुल हक स्टेडियम परिसर में गेट नंबर 1 के पास हुआ। अचानक उठीं आग की लपटों ने पूरे परिसर में अफरा-तफरी मचा दी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कार्यालय परिसर में रखे कई जरूरी उपकरण और फर्नीचर जलकर राख हो गए। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस हादसे में पटना मेट्रो प्रोजेक्ट से संबंधित कई अहम फाइलें और दस्तावेज भी जलने की आशंका है। फिलहाल नुकसान का सटीक आकलन किया जा रहा है।

घटना के बाद प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। आग लगने के सही कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट या लापरवाही इस दुर्घटना की वजह हो सकती है। हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों की पुष्टि की जाएगी।

अकाली दल छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए प्रोचा बंधु

रेवड़ी संस्कृति देश के लिए खतरनाक:मोदी

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश कुमार हैं सबसे असहाय,अशक्त,अमान्य,अक्षम, विवश,बेबस,लाचार और मजबूर मुख्यमंत्री:तेजस्वी

नीतीश कुमार विधानसभा भंग करने की सिफारिश कर सकते हैं?

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में अब डेढ़ करोड़ सदस्य बनाएगी भाजपा

Nationalist Bharat Bureau

AI समिट में बाधा पहुंचाने पर हो राष्ट्रद्रोह की कार्रवाई_सम्राट चौधरी

Nationalist Bharat Bureau

आरजेडी के पोस्टर से लालू-राबड़ी की तस्वीर क्यों हटाई गई, यह तेजस्वी से पूछिए:तेज प्रताप

Nationalist Bharat Bureau

मुसलमानों के लिए हमने जितना किया, उतना किसी ने नहीं किया:नीतीश कुमार

आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर अवैध रुप से बड़े पैमाने पर हो रही परिसीमन के साथ छेड़ छाड़:आप

श्रीलंका में इमरजेंसी का एलान

Leave a Comment