Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

लालू यादव को अस्पताल से मिली छुट्टी, सिंगापुर में ही मनाएंगे क्रिसमस और नया साल

Lalu Prasad Yadav Health Update:राजद अध्यक्ष लालू यादव (LALU YADAV)की सेहत से जुड़ी बड़ी ख़बर आ रही है।राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद (LALU YADAV) को नए साल से पहले अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है. डॉक्टरों के अनुसार उनके स्वास्थ्य में पहले से काफी सुधार देखा जा रहा है. लालू यादव (LALU YADAV)लगातार डॉक्टरों की निगरानी में हैं. वहीं, अब खबर आ रही है कि उन्हें अस्पताल(HOSPITAL)से छुट्टी मिल चुकी है, लेकिन फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में ही रहेंगे. बता दें कि लालू यादव (LALU YADAV) बिहार की राजधानी पटना में अपनी पत्नी राबड़ी देवी के आवास में अचानक से सीढ़ी से गिर गए थे, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी थी. जिसके बाद पहले उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं, बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से उन्हें पटना से दिल्ली लेकर आया गया था. जहां AIIMS दिल्ली में उनका इलाज चला. लालू यादव (LALU YADAV)के इलाज के दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार(CM NITISH KUMAR) समेत तमाम बड़े नेता उनसे मिलने हॉस्पीटल पहुंचे थे और उनके जल्द ठीक होने की कामना की थी।

Lalu Prasad Yadav Health Update:तेजस्वी यादव से की बात
सूत्रों के अनुसार लालू यादव(LALU YADAV)ने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव(TEJASHVI YADAV) से शुक्रवार को बातचीत भी की। राजनीति का हाल-चाल पूछा। अपने बारे में कहा कि पहले की तुलना में अच्छा महसूस कर रहे हैं। आपरेशन से जुड़ी कोई परेशानी नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सिंगापुर में ही उनकी देखभाल कर रही हैं।सूत्रों ने बताया कि जरूरत पड़ने पर तुरंत इलाज की सुविधा के लिए राजद अध्यक्ष को इस समय माउंट एलिजाबेथ अस्पताल के निकट के ही एक आवास में रखा गया है। अस्पताल के डाक्टर उन पर नजर रखे हुए हैं। लालू प्रसाद को किडनी देने वाली बेटी डा. रोहिणी को आचार्य आपरेशन के पांच दिन बाद ही अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।

Lalu Prasad Yadav Health Update:तेज प्रताप, तेजस्वी, राजश्री सभी जाएंगे सिंगापुर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लालू प्रसाद यादव नए साल का जश्न सिंगापुर में ही अपने परिवार के लोगों के बीच मनाएंगे। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद से आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सिंगापुर में हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि तेजस्वी यादव को पत्नी राजश्री यादव और भाई तेज प्रताप के साथ इसी सप्ताह सिंगापुर जाना है। इससे साफ है कि आने वाले नए साल का जश्न लालू परिवार एक साथ मानएगा।

लैंड फॉर जॉब घोटाला: कोर्ट का बड़ा फैसला, लालू परिवार पर चलेगा ट्रायल

Nationalist Bharat Bureau

गांधी प्रतिमा के शिल्पकार रामसुतार का निधन

Nationalist Bharat Bureau

बांग्लादेश ने IPL 2026 का प्रसारण निलंबित किया

लवली आनंद के किराए के मकान वाले बयान पर राजद का पलटवार,कहा उसी किराए के मकान से….

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवार आज भरेंगे नॉमिनेशन, राज्यसभा चुनाव नामांकन का अंतिम दिन,10 जून को होगा मतदान

जया वर्मा सिन्हा ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष का पदभार संभाला

Nationalist Bharat Bureau

सुपौल में पैनोरमा ग्रुप पर आयकर विभाग की छापेमारी से हड़कंप

Nationalist Bharat Bureau

महागठबंधन पर संकट, एक दूसरे की सीटों पर उतार रहे उम्मीदवार

West Bengal: बीरभूम की कोयला खदान में जोरदार धमाका, 7 मजदूरों की मौत

मोदी ने जय जवान, जय किसान नारे में जय विज्ञान, जय अनुसंधान जोड़ा

Leave a Comment