Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

सुपौल में पैनोरमा ग्रुप पर आयकर विभाग की छापेमारी से हड़कंप

बिहार के सुपौल जिले में आयकर विभाग की छापेमारी से हड़कंप मच गया है। सीमांचल क्षेत्र में सक्रिय पैनोरमा ग्रुप के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई की जा रही है। आयकर विभाग की टीम सुपौल में पैनोरमा ग्रुप से जुड़े स्कूल, अस्पताल और अन्य संस्थानों के दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि यह ग्रुप रियल एस्टेट क्षेत्र में भी सक्रिय है और इसके मालिक संजीव मिश्रा माने जाते हैं।

सबसे बड़ी कार्रवाई छातापुर थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित पैनोरमा पब्लिक स्कूल परिसर में की गई है। कई वाहनों में पहुंची आयकर विभाग की टीम ने स्कूल परिसर को चारों ओर से घेर लिया और मौके पर मौजूद कागजातों की जांच शुरू कर दी। छापेमारी की सूचना फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोग भी सकते में आ गए।

सूत्रों के अनुसार, सुबह-सुबह शुरू हुई इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और मीडिया कर्मियों को स्कूल परिसर व आसपास के इलाके से दूर रखा गया। आयकर विभाग के अधिकारी पूरी कार्रवाई में गोपनीयता बरतते नजर आए और किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी साझा करने से परहेज करते रहे। बताया जाता है कि संजीव मिश्रा इलाके के बड़े कारोबारी हैं और शिक्षा के क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ है, हालांकि छापेमारी के कारणों और जांच के दायरे को लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

 

विवाद के बीच BCCI का केकेआर को निर्देश, मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने कहा

Nationalist Bharat Bureau

जनता में भ्रम फैलाने के लिए गृहमंत्री के बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश रहा है विपक्ष: अशोक चौधरी

Nationalist Bharat Bureau

Potato-Onion Price Hike: एक बार फिर रुला सकते हैं आलू-प्याज के दाम

राजनाथ सिंह बोले: समाज में उभर रहे हैं नए प्रकार के अपराध, आतंकवाद और वैचारिक युद्ध — सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने की जरूरत

तेजस्वी प्रसाद यादव का 35वाँ जन्मदिन मनाया गया

बिहार सरकार की पहल पर उद्यमी बन रहीं जीविका दीदियाँ

Nationalist Bharat Bureau

केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, सिसोदिया को भी गिरफ्तार करने की तैयारी

सरकार बनने पर दो हजार मासिक मिलेगा वृद्धा पेंशन, प्राइवेट स्कूल में पढ़ेंगे 15 साल से कम उम्र के बच्चे, प्रशान्त किशोर का ऐलान

क्या गिर जाएगी महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ? एकनाथ शिंदे अपने समर्थक विधायकों के साथ……

रोजाना क्यों पीना चाहिए करेले का पानी? फायदे जानकर यह कड़वी चीज भी अच्छी लगेगी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment